रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में कुल 653 करोड़ कमाए हैं। इनमे तो सिर्फ 420 करोड़ रुपए RCB ने सिर्फ ब्रॉडकास्टिंग जबकि स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन से उसने 120 करोड़ रुपए की कमाई की है। फ्रेंचाइजी ने टिकट बेचकर भी अच्छी खासी रकम जुटाई है। फ्रेंचाइजी ने टिकट बेचकर करीब 60 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने मर्चेंडाइज से 30 करोड़ रुपए, डिजिटल और सोशल मीडिया से 10 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब यदि इसमें IPL 2025 चैंपियन बनने पर मिली 20 करोड़ रुपए की राशि भी जोड़ दी जाए तो कुल मिलाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने करीब 653 करोड़ रुपए की कमाई की है।