11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2027 Auction में शाई‌ होप पर दांव खेल सकती हैं LSG और GT, आकाश चोपड़ा ने बताई वजह

Aakash Chopra on Shai Hope: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने मौजूदा भारत दौरे पर वनडे और टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में अब तक जिस तरह प्रदर्शन किया है, उससे वो चर्चा में हैं। इसी क्रम में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल नीलामी में शाई होप की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला है। पढ़े पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Google source verification
Shai Hope IPL 2027 Auction

वेस्टइंडीज टी-20 टीम के कप्तान शाई होप। (File Photo- IANS)

Shai Hope: भारत के खिलाफ वनडे और T20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन के चलते वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप चर्चा में हैं। ऐसे में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए आईपीएल 2027 नीलामी को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। इसी क्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं। हालांकि, आकाश चोपड़ा के मुताबिक, शाई होप को नीलामी में बड़ी रकम मिलने की संभावना कम है।

आपको बता दें कि शाई होप इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में उन्होंने दो शतक लगाए। वहीं, पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भी उनके बल्ले से एक अर्धशतक और एक शतक निकला है। उनके इस प्रदर्शन के बाद आईपीएल की फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ने पर विचार कर सकती हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स को होप की जरूरत क्यों पड़ सकती है?

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर लखनऊ सुपर जायंट्स निकोलस पूरन को रिलीज करती है, तो शाई होप टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वह विकेटकीपिंग करने के साथ पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें नंबर 3 पर भी खिलाया जा सकता है। चोपड़ा के अनुसार, अगर होप ओपनिंग करते हैं, तो एडेन मार्करम को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है। इससे टीम को बल्लेबाजी क्रम में एक नया विकल्प मिल सकता है।

गुजरात टाइटंस भी दिखा सकती है दिलचस्पी

चोपड़ा ने गुजरात टाइटंस को दूसरी संभावित टीम बताया। उनके मुताबिक, अगर गुजरात टॉम बैंटन को रिलीज करती है, तो शाई होप उनके विकल्प बन सकते हैं। हालांकि, टीम में जगह मिलने के बावजूद होप को प्लेइंग इलेवन में नियमित मौका मिलेगा या नहीं, यह तय नहीं है।

इन टीमों को नहीं होगी ज्यादा जरूरत

आकाश चोपड़ा का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स को होप की खास जरूरत नहीं होगी। पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी विकेटकीपर-बल्लेबाज के विकल्प मौजूद हैं।

शाई होप का करियर

शाई होप ने 70 T-20 इंटरनेशनल इनिंग्स में 1,897 रन बनाए हैं। वहीं, कुल 227 T20 इनिंग्स में उनके नाम 6,246 रन दर्ज हैं। शानदार फॉर्म के बावजूद चोपड़ा को लगता है कि आईपीएल 2027 की नीलामी में उन्हें बहुत बड़ी कीमत मिलना मुश्किल है।