3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 : आईपीएल के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 11 नहीं इतने खिलाड़ी खेल सकेंगे एक टीम में

IPL New Rules : बीसीसीआई आईपीएल के अगले सीजन में एक अनोखा नियम लागू करने वाला है। इस नए नियम के तहत एक टीम में 11 से अधिक खिलाड़ी नजर आएंगे। इस नियम का नाम इंपैक्ट प्लेयर है। इस नियम के लागू होने से टीमों को जहां लचीलापन मिलेगा, वहीं रणनीति बनाने में भी मदद मिलेगी। बीसीसीआई एक घरेलू टूर्नामेंट में परीक्षण के तौर पर इस नियम का इस्तेमाल कर चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Dec 2022, 9:32 AM IST

ipl-new-rules-bcci-introduces-impact-player-rule-for-ipl-2023.jpg

आईपीएल के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 11 नहीं इतने खिलाड़ी खेल सकेंगे एक टीम में।

IPL New Rules : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल के नियमों बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इनमें एक अनोखा नियम भी शामिल है, जिसके तहत एक टीम में 11 से अधिक खिलाड़ी नजर आएंगे। इस नियम का नाम इंपैक्ट प्लेयर है। बता दें कि ये नियम अभी फुटबॉल, रग्बी, बेसबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों में लागू है, लेकिन क्रिकेट में लागू नहीं किया गया था। लेकिन, अब पहली बार इसे आईपीएल के अगले सीजन में लागू किया जाएगा। इस नियम के लागू होने से टीमों को जहां लचीलापन मिलेगा, वहीं रणनीति बनाने में भी मदद मिलेगी। बीसीसीआई एक घरेलू टूर्नामेंट में परीक्षण के तौर पर इस नियम का इस्तेमाल कर चुका है। नतीजे अच्छे आने पर अब पहली बार इसे आईपीएल में इस्तेमाल किया जाएगा।

इंपैक्ट प्लेयर के नियमानुसार, टीम के कप्तान को मैच से पहले प्लेइंग 11 के अलावा चार अन्य खिलाड़ियों के नाम भी देने होंगे। जिनमें से एक खिलाड़ी को मैच के बीच किसी भी खिलाड़ी के स्थान पर शामिल किया जा सकेगा। दरअसल, बीसीसीआई ने अक्टूबर में खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में परीक्षण के तौर पर इम्पैक्ट नियम का इस्तेमाल किया था। राज्यों की सभी टीमों ने इसका स्वागत किया था। बताया जा रहा है कि आईपीएल संचालन समिति ने इसको लेकर चर्चा की है। इसके साथ ही इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर सभी फ्रेंचाइजी को पूर्व में ही सूचना दी जा चुकी है।

जीसी की बैठक में हुई चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने बताया है कि इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर आईपीएल जीसी की मीटिंग में चर्चा की गई है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द ही इसका ब्योरा शेयर करने वाला है। क्रिकेट फैंस को अब इस नियम से जुड़े सटीक विवरण का इंतजार है। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल में सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के दौरान लागू किए गए खेल नियमों का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़े - दुनिया के टॉप-100 कमाऊ खिलाड़ियों की सूची में सिर्फ एक क्रिकेटर विराट कोहली

14वें ओवर से पहले किया जाएगा बदलाव

इंपैक्ट प्लेयर नियम के तहत टीम के कप्तान को प्लेइंग इलेवन के अलावा चार और खिलाड़ियों के नाम देने होंगे। इस तरह के किसी भी विकल्प के रूप में पारी के 14वें ओवर से पहले इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस नियम के तहत इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल होने वाला प्लेयर अपने कोटे की पूरी गेंदबाजी या फिर नए बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी कर सकता है।

यह भी पढ़े -केएल राहुल छिपा रहे थे शादी की तारीख, बीसीसीआई के अधिकारी ने खोल दिया राज