3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केएल राहुल छिपा रहे थे अथिया से शादी की तारीख, बीसीसीआई के अधिकारी ने खोल दिया राज

KL Rahul Marriage : राहुल और अथिया के पैरेंट्स ने दोनों की शादी को लेकर मुलाकात की है। खबर आ रही है कि केएल राहुल नए साल की शुरुआत में अथिया शेट्टी के संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। केएल राहुल ने बाकायदा इसके लिए बीसीसीआई से छुट्टी भी मांगी है और उनकी छुट्टियां अप्रूव्ड भी हो चुकी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Dec 2022, 2:45 PM IST

kl-rahul-athiya-shetty-to-marry-january-2023-bcci-official-confirms-he-will-not-play-against-sri-lanka.jpg

केएल राहुल छिपा रहे थे अथिया से शादी की तारीख, बीसीसीआई के अधिकारी ने खोल दिया राज।

KL Rahul and Athiya Shetty Marriage : भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से फिल्म अभिनेत्री अथिया शेट्टी से रिलेशनशिप में हैं। ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड के दौरान दोनों को साथ देखा गया था, जिसके बाद उनकी शादी की चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं, अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने भी दोनों की शादी को लेकर बयान दिया था। बताया जा रहा है कि राहुल और अथिया के पैरेंट्स ने भी दोनों की शादी को लेकर मुलाकात की है। अब खबर आ रही है कि केएल राहुल नए साल की शुरुआत में अथिया शेट्टी के संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। केएल राहुल ने बाकायदा इसके लिए बीसीसीआई से छुट्टी भी मांगी है और उनकी छुट्टी को अप्रूवल भी मिल चुका है।

केएल राहुल फिलहाल बांग्लादेश के दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। 4 दिसंबर से टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा शुरू हो रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले भारतीय टीम तीन वनडे की सीरीज खेलेगी और इसके बाद दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। इसके बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ भारत में टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन केएल राहुल ने बांग्लादेश दौरे के बाद बीसीसीआई से छुट्‌टी मांगी है। उनकी छुट्‌टी को अप्रूव्ड कर दिया गया है, ऐसे में राहुल श्रीलंका के खिलाफ ब्रेक पर रहेंगे।

बीसीसीआई के अधिकारी ने की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल और अथिया शेट्टी जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में शादी करने जा रहे हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि भी की है। अधिकारी ने बताया कि केएल राहुल ने अपने निजी काम के लिए छुट्टी मांगी है। हालांकि अधिकारी ने ये भी कहा कि मुझे नहीं पता कि वह शादी करने वाले हैं या फिर सगाई करने वाले, लेकिन उनके कुछ पर्सनल कमिटमेंट्स हैं। बस इतना ही बता सकता हूं।

यह भी पढ़े - चीफ सेलेक्टर की रेस हुई दिलचस्प, बर्खास्त चेतन शर्मा ने भी कर दिया आवेदन

सुनील शेट्टी ने भी की थी पुष्टि

बता दें कि हाल ही में सुनील शेट्टी ने भी वेब सीरीज धारावी बैंक के रिलीज इवेंट के दौरान बेटी अथिया शेट्टी और राहुल की शादी को लेकर पुष्टि की थी। उस दौरान सुनील शेट्टी ने शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि अथिया और राहुल जल्द ही शादी करेंगे। इसलिए अब केएल राहुल के सीरीज के दौरान ब्रेक को उनकी शादी से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े -दुनिया के टॉप-100 कमाऊ खिलाड़ियों की सूची में सिर्फ एक क्रिकेटर विराट कोहली