31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL से बाहर हुए बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस में शामिल होगा ये गेंदबाज! 150 किमी रफ्तार से फेंकता है गेंद

Jasprit Bumrah : मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ना तय है। माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन की नजर एक खतरनाक तेज गेंदबाज पर है, जो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकता है। ये गेंदबाज मुंबई टीम स्क्वाड में शामिल हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Feb 2023, 1:08 PM IST

jasprit-bumrah-ruled-out-from-ipl-2023-mumbai-indians-can-include-waseem-bashir-in-squad.jpg

बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस में शामिल होगा ये गेंदबाज! 150 किमी रफ्तार से फेंकता है गेंद।

Jasprit Bumrah :आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन के बाद शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। अब दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग को शुरू होने में कुछ दिन शेष हैं। लेकिन, इससे पहले मुंबई इंडियंस को सबसे तगड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ना तय है। अब मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को बुमराह का विकल्प तलाशना होगा। माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन की नजर एक खतरनाक तेज गेंदबाज पर है, जो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकता है। मुंबई टीम इस तेज गेंदबाज काे बुमराह की जगह टीम स्क्वाड में शामिल कर सकती है।


बता दें कि मुंबई इंडियंस का यह पहला ऐसा आईपीएल सीजन होगा, जिसमें टीम दो स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा के बिना ही खेलने उतरेगी। उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस की टीम तेज गेंदबाजी को धार देने के लिए बुमराह की जगह कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के एक दोस्त को शामिल कर सकती है। बताया जा रहा है कि ये गेंदबाज भी उमरान मलिक की तरह 150 किमी की रफ्तार से गेंद फेंकता है।

वायरल हुए थे वसीम के वीडियो

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस को बुमराह की कमी जरूर खलेगी। ऐसे में मुंबई बुमराह की जगह जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज वसीम बशीर को टीम में शामिल कर सकती है। बता दें कि उमरान मलिक की तरह वसीम बशीर भी जम्मू-कश्मीर के लिए खेलता है। हाल ही वसीम बशीर की तेज गेंदबाजी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

यह भी पढ़े - इंदौर की विकेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, ऑस्ट्रेलिया का साथ देगी पिच, जमकर बरसेंगे रन

इरफान पठान ने तराशा बशीर को

दरअसल, भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान 2018 में जम्मू-कश्मीर के मेंटर के तौर पर जुड़े थे। इसी दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर की कई प्रतिभाओं को तराशने के काम किया। इरफान पठान के कारण ही उमरान मलिक टीम इंडिया तक पहुंचे। वसीम बशीर की भी पठान ने काफी मदद की है। वर्तमान में बशीर जम्मू-कश्मीर की अंडर 25 टीम के लिए खेलते हैं। मुंबई के लिए वह अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

यह भी पढ़े - केन विलियमसन ने शतक लगाकर रचा इतिहास, सहवाग-गांगुली जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल