28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL में खेलता नजर आ सकता है पाकिस्तान का पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, कर रहा तैयारी

IPL में दुनिया के कई देशों के क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। हर साल विश्व के हजारों खिलाड़ी आइपीएल की नीलामी में शामिल होने के लिए अपना नाम भेजते हैं। हालांकि पाकिस्तान के क्रिकेटर्स इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकते।
2 min read
Google source verification
mohammad_amir.png

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और पॉपुलर टी20 लीग में से एक है। इस लीग में दुनिया के कई देशों के क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। हर साल विश्व के हजारों खिलाड़ी आइपीएल की नीलामी में शामिल होने के लिए अपना नाम भेजते हैं। हालांकि पाकिस्तान के क्रिकेटर्स इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकते। आईपीएल के पहले सीजन में कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि बाद में दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब होने की वजह से बीसीसीआई ने आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के खेलने पर पाबंदी लगा दी थी। वहीं पाकिस्तानी क्रिकेट को अलविदा कह चुके पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं।

ब्रिटिश नागरिकता के लिए अर्जी दी
पकिस्तानी क्रिकेट को छोड़ने के बाद मोहम्द आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता के लिए अर्जी दी है। बता दें कि मोहम्मद आमिर ने पिछले साल दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनका कॅरियर काफी विवादों में रहा। आमिर पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ने के बाद विदेशी लीग में खेल रहे हैं। अगर उनको ब्रिटिश नागरिकता मिल जाती है तो वह आइपीएल में खेल सकते हैं। हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इस वक्त अनिश्चित समय के लिए यूनाइटेड किंगडम में रहने की इजाजत मिल चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे इन दिनों अपनी क्रिकेट को और ज्यादा मजे से खेल रहा हैं और अगले 6-7 साल तक खेलने का इरादा है।

यह भी पढ़ें— पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बताई जल्दी सन्यास लेने की वजह,कहा-बहुत भयावह दास्तां

ज्यादा वक्त इंग्लैंड में ही बिताएंगे
मोहम्मद आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके बच्चे इंग्लैंड में बड़े हो रहे हैं और पढ़ाई भी यहीं करते हैं। ऐसे में इस बात को लेकर तो कोई शक ही नहीं कि वे अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त यहीं बिताएंगे। साथ ही उनका कहना है कि वे कई अलग चुनौती और संभावनाओं की तलाश में है। आमिर ने इंटरव्यू में कहा कि आगे जब उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिल जाएगी तो देखेंगे कि आगे चीजें कैसे होती हैं। बता दें कि आमिर ने क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कीते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि टीम के कुछ कोचिंग स्टाफ नहीं चाहते हैं कि वह खेल जारी रखें। साथ ही आमिर ने भेदभाव के भी आरोन लगाए थे।

यह भी पढ़ें— इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले टीम इंडिया के क्रिकेटर जल्द ही क्वारंटीन के लिए मुंबई में हो सकते हैं एकत्र

सन्यास लेने के कारण भयावह
बता दें कि हाल ही मोहम्मद आमिर ने एक इंटरव्यू में अपने सन्यास पर बात करते हुए कहा था कि अपने देश के लिए जिस खेल को खेलते हैं उससे संन्यास लेना आसान नहीं होता है। उनका कहना था कि उन्होंने सन्यास का फैसला लेने से पहले काफी सोचा था और उन्होंने अपने करीबियों से भी इस बारे में बात की और फिर नतीजे पर पहुंचे। साथ ही उनका कहना है कि अगर वे विस्तृत जानकारी में जाएं और उन चैप्टर को दोबारा खोलें तो यह काफी भयावह है। मोहम्मद आमिर का कहना है कि वे उम्मीद करते हैं कि उनके खिलाड़ी, विशेषकर युवा भविष्य में इन चीजों का सामना नहीं करेंगे जो उन्हें करना पड़ा। आमिर ने कहा,'मैं नहीं चाहता कि हमारे युवा खिलाड़ी अपने करियर का बलिदान दें जैसा मैंने किया।'

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग