WTC Final : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में अब कुछ दिन ही शेष हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है। हालांकि अभी भी कुछ खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जुड़ सके हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार पिछली गलतियों से सबक लेते हुए आईसीसी खिताब पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। इसको लेकर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ सभी खिलाड़ी अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इंग्लैंड पहुंचकर टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं। बता दें शमी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पहले ही दे दी थी।