WTC Final : भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह पहली बार है जब दोनों की टीम लंदन के ओवल मैदान पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल की गलतियों को सुधारकर रोहति शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार आईसीसी खिताब पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। वहीं पहली बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलने जा रही ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में होगी। ओवल में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम दोनों का रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि ओवल की परिस्थितियां भी भारत की तरह ही होंगी। ऐसे में फैंस को कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।