नई दिल्ली। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और उनकी पत्नी हसीन जहां (Haseen Jahan) की शादीशुदा लाइफ में दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले तो हसीन जहां ने शमी की निजी जिंदगी को सरेआम मीडिया में उछाला और अब उन्होंने शमी को अपनी बेटी की जिंदगी से बेदखल कर दिया। दरअसल, हाल ही में हसीन जहां ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर से साफ हो रहा है कि हसीन, शमी को उनकी बेटी की जिंदगी से अलग करना चाहती हैं।