5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज T20Is में खूब बोलती है भारतीय बल्‍लेबाजों की तूती, 17 साल से रहा है टॉप-10 में दबदबा

India vs West Indies in T20Is: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद 6 अक्‍टूबर से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने जा रहा है। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि पिछले 17 साल से कैरेबियाई टीम पर भारतीय बल्‍लेबाज हावी रहें हैं। विंडीज के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड अभी भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 05, 2026

India vs West Indies in T20Is

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज टी20 सीरीज। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ddsportschannel)

Most runs for India vs West Indies in T20Is: भारत के दौरे पर आई वेस्‍टइंडीज को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया टी20 सीरीज में चुनौती देने को तैयार है। पिछले 17 साल में इन दोनों टीमों के बीच कुल 31 टी20 मुकाबले खेले गए है, जिसमें से भारत ने 20, तो कैरेबियाई टीम सिर्फ 10 मैच ही जीत सकी है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अभी तक भारतीय प्‍लेयर्स का पूरी तरह से दबदबा रहा है। खासतौर पर भारतीय बल्‍लेबाजों ने विंडीज के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। यही वजह है कि टॉप-10 बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में भी इंडियन प्‍लेयर्स का दबदबा देखने को मिलता है।

शीर्ष पर रोहित शर्मा

बता दें कि भारत बनाम वेस्‍टइंडीज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रनों का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 22 मैचों की 22 पारियों में 38.50 के औसत और 142.88 के स्‍ट्राइक रेट से 693 रन बनाए। इसके बाद दूसरे नंबर पर 592 रनों के साथ निकोलस पूरन हैं। जबकि तीसरे नंबर पर रन मशीन विराट कोहली हैं, जिन्‍होंने 14 मैचों की 12 पारियों में 57 के जबरदस्‍त औसत और 150.79 के स्‍ट्राइक रेट से 570 रन बनाए। चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्‍होंने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 13 मैचों की 12 पारियों में 38.72 के औसत और 161.36 के शानदार स्‍ट्राइक रेट से 426 रन बनाए हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I में सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट100506s
1रोहित शर्मा222269338.50142.881539
2निकोलस पूरन202059232.88135.150535
3विराट कोहली141357057.00150.790618
4सूर्यकुमार यादव131242638.72161.360425
5शिमरोन हेटमायर201942223.44134.820328
6रोवमैन पॉवेल191740831.38143.150225
7ऋषभ पंत161639733.08141.280315
8केएल राहुल9835358.83159.001215
9ब्रैंडन किंग131233630.54122.180213
10कीरोन पोलार्ड171332432.40124.610227

तिलक, संजू, श्रेयस और ईशान के पास भी बड़ा मौका

वहीं, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले सक्रिय भारतीय बल्‍लेबाजों की बात करें, तो इस मामले में तिलक वर्मा शीर्ष पर हैं। अब तक छह मैचों की छह पारियों में 200 टी20 रन बना चुके हैं। वह इस सीरीज में 371 रन बनाते हैं, तो विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। वहीं, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के पास भी आगामी सीरीज में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में लंबी छलांग लगाने का मौका होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट100506s
1रोहित शर्मा222269338.50142.881539
2विराट कोहली141357057.00150.790618
3सूर्यकुमार यादव131242638.72161.360425
4ऋषभ पंत161639733.08141.280315
5केएल राहुल9835358.83159.001215
6तिलक वर्मा*6620050.00144.92018
7शिखर धवन9919321.44116.96012
8संजू सैमसन*8617443.50155.35016
9हार्दिक पंड्या11915819.75112.85008
10दिनेश कार्तिक9714536.25128.31006
11श्रेयस अय्यर*8813719.57119.13013
12ईशान किशन*7712517.8593.28002