29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी-पांड्या ने ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ और ‘गंदी बात’ गाने पर लगाए जमकर ठुमके, देखें Video

महेंद्र सिंह धोनी ने हार्दिक पांड्या और रैपर बादशाह के साथ दुबई में एक पार्टी की है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ एक जन्मदिन की पार्टी में गए थे। जहां उन्होंने 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' और 'गंदी बात' समेत कई गानों पर जमकर लगाए ठुमके लगाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Nov 2022, 1:58 PM IST

ms-dhoni-and-hardik-pandya-party-viral-video-with-baadshah.jpg

धोनी और हार्दिक ने रैपर बादशाह के साथ पार्टी में की जमकर मस्ती।

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हार्दिक पांड्या के साथ रैपर बादशाह और अन्य के साथ पार्टी की है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो दुबई के बताए जा रहे हैं। एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ एक जन्मदिन की पार्टी में गए थे। जहां उन्होंने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रैपर बादशाह के साथ जमकर मस्ती की है। एक वीडियो में हार्दिक पांड्या और धोनी रैपर के प्रसिद्ध गाने पर बादशाह के साथ एक घेरे में खड़े होकर पैर थिरकाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी और पांड्या ने 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' और 'गंदी बात' समेत कई गानों पर जमकर ठुमके लगाए।

बता दें कि डांस के साथ ही अनुभवी क्रिकेटर एमएस धोनी को वीडियो में गाना गाते हुए भी देखा गया, क्योंकि रैपर गाते समय रुक जाते हैं। वहीं, बादशाह अपने सामान्य लंबे काले जैकेट वाले लुक में नजर आ रहे हैं। जबकि हार्दिक रेशमी शर्ट के साथ पैंट में दिख रहे हैं और धोनी काले रंग के सूट में धनुष टाई के साथ नजर आ रहे हैं।

ब्रेक पर हैं हार्दिक पांड्या

दरअसल, हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेक पर हैं। बांग्लादेश के दौरे से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही एकदिवसीय मैचों की सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है। फिलहाल कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - रविंद्र जडेजा टेस्ट सीरीज से भी बाहर, आराम की जगह कर रहा चुनाव प्रचार

आईपीएल से पहले धोनी की मस्ती

वहीं, दूसरी ओर 41 वर्षीय धोनी ने खुद को गोल्फ सत्रों में शामिल किया था। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय टेनिस टूर्नामेंट खेले और अपनी फैंसी बाइक और कारों की सवारी की। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। धोनी एक बार फिर आईपीएल 2023 में भी चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़े - भारत की उम्मीदों पर बारिश ने फेरा पानी, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे रद्द