Suresh Raina and MS Dhoni : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना 15 अगस्त 2020 को संन्यास लेने की घोषणा की थी। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच मैदान पर अच्छी केमिस्ट्री थी और दोनों अच्छे दोस्त भी थे। एमएस धोनी ने बेमिसाल क्रिकेट करियर के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से 15 अगस्त को संन्यास लेने का अचानक ऐलान कर सबको हैरान कर दिया था। इसके कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद क्रिकेट फैंस पूरी तरह से सन्न रह गए थे कि आखिर दोनों ने एक साथ ऐसा क्यों किया। सुरेश रैना ने अब अपने संन्यास का राज खोला है कि आखिर धोनी के साथ ही उन्होंने संन्यास क्यों लिया था?