28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन-कौन डाइटिंग पर है… धोनी ने कुछ इस तरह मनाया यारों के साथ जश्‍न, देखें वायरल वीडियो

MS Dhoni Viral Video : एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही अपने जिम वाले दोस्‍तों के साथ केक खाते और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। साथ ही मजाकिया अंदाज में दोस्‍तों से सवाल करते हैं कि कौन-कौन डाइटिंग पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Aug 2023, 4:10 PM IST

ms-dhoni-celebrates-ipl-5th-victory-asks-kaun-kaun-dieting-pe-hai.jpg

कौन-कौन डाइटिंग पर है... धोनी ने कुछ इस तरह मनाया 5वीं IPL ट्रॉफी जीतने का जश्‍न।

MS Dhoni Viral Video : मिस्‍टर कूल एमएस धोनी को ऐसे ही यारों का यार नहीं कहते। माही अपने दोस्‍तों के साथ खुलकर हंसी-मजाक तो करते ही है, साथ ही उनका ख्‍याल भी रखते हैं। इसी से संबंधित धोनी का एक वीडियो सामने आया है। वह अपने जिम वाले दोस्‍तों के साथ केक खाते और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। साथ ही मजाकिया अंदाज में दोस्‍तों से सवाल करते हैं कि कौन-कौन डाइटिंग पर है और माही के इतना पूछते ही सभी हंसने लगते हैं। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, यह वीडियो धोनी के शहर रांची का बताया जा रहा है। उनके जिम वाले दोस्‍तों ने चेन्नई सुपर किंग्स के 5वां खिताब जीतने की खुशी में केक काटकर जश्न मनाया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि धोनी केक काटने के दौरान मस्ती के मूड में हैं। उन्होंने केक खाते समय पूछा... हम खिलाएंगे, कौन-कौन खा रहा है... कौन-कौन डाइटिंग पर है ये बताओ।

'सालभरल चलता है माही भाई का जश्‍न'

धोनी के इस वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोगों ने धोनी के इस मजाकिया अंदाज की सराहना की। एक यूजर ने लिखा माही भाई का सेलिब्रेशन तो सालभर चलता है, फिर नया आईपीएल आता है और फिर जीत जाते हैं। ये तो सेलिब्रेशन लूप है। एक अन्य यूजर ने लिखा धोनी एक इमोशन हैं।

यह भी पढ़ें : गिल का यो-यो टेस्ट में कमाल, कोहली समेत सभी को पीछे छोड़ा, जानें क्या रहे स्कोर


अगले सीजन में भी दिखेंगे धोनी

बता दें कि एमएस धोनी की कप्‍तानी में सीएसके ने जीटी को हराकर आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था। सीएसका का ये 5वां खिताब था। इस खिताब के साथ ही सीएसके ने सर्वाधिक आईपीएल खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस बराबरी की। धोनी मुंबई में घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद से रांची में रिहैब पर रहे हैं। धोनी अगला आईपीएल सीजन भी खेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें :शादी के बाद बहन को विदा करते समय फूट-फूटकर रोया स्टार खिलाड़ी, देखें वायरल वीडियो