scriptsri lankan star player wanindu hasaranga got emotional in his sister weeding watch video | शादी के बाद बहन को विदा करते समय फूट-फूटकर रोया स्टार खिलाड़ी, देखें वायरल वीडियो | Patrika News

शादी के बाद बहन को विदा करते समय फूट-फूटकर रोया स्टार खिलाड़ी, देखें वायरल वीडियो

locationनई दिल्लीPublished: Aug 26, 2023 02:55:24 pm

Submitted by:

lokesh verma

श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा का फूट-फूटकर रोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो हसरंगा की बहन की शादी का है। शादी के बाद जब वह बहन को विदा कर रहे थे तो उनकी आंखों से आंसू छलक आए और वह फूट-फूटकर रोने लगे।

sri-lankan-star-player-wanindu-hasaranga-got-emotional-in-his-sister-weeding-watch-video.jpg
शादी के बाद बहन को विदा करते समय फूट-फूटकर रोया स्टार खिलाड़ी।
श्रीलंका के स्टार स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा लंका प्रीमियर लीग में चोटिल होने के कारण एशिया कप 2023 के शुरुआती एक-दो मैच मिस कर सकते हैं। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ हैं। इसी बीच हसरंगा के फूट-फूटकर रोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो हसरंगा की बहन की शादी का है। शादी के बाद जब वह बहन को विदा कर रहे थे तो उनकी आंखों से आंसू छलक आए और वह फूट-फूटकर रोने लगे। हसरंगा का यह इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि हाल ही में वानिंदु हसरंगा की कप्‍तानी में उनकी टीम ने लंका प्रीमियर लीग का खिताब जीता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.