
हार्दिक पांड्या ने निकोलस को किया था ये चैलेंज, पूरन ने सरेआम ऐसे निकाली हेकड़ी।
IND vs WI 5th T20 : हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के हाथों टी20 सीरीज में 2-3 से ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है। निर्णायक मुकाबले में कैरेबयिाई टीम ने शुरू से ही टीम इंडिया पर दबाव बनाकर रखा और अंतत: मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीम से सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं और कप्तान हार्दिक पांड्या पूर्व क्रिकेटरों के साथ भारतीय फैंस के निशाने पर हैं। इस मैच से पहले पांड्या ने कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को एक बड़ा चैलेंज दिया था, जिसका पूरन ने बीच मैदान पर मुंहतोड़ जवाब दिया है।
दरअसल, हार्दिक पांड्या ने पिछले मैच में निकोलस पूरन को एक चैलेंज किया था, जिसका जवाब पूरन ने निर्णायक मुकाबले में दिया है। पांड्या ने निकोलस पूरन को लेकर कहा था कि अगर वह मेरी गेंदों पर बड़े शॉट्स मारना चाहें तो मारें। मैं ऐसी स्पर्धा पसंद करता हूं। मुझे पता है कि मैं लाइन लेंथ भी बदल सकता हूं। इसलिए अगले मैचों में पूरन मेरी गेंदों पर ऐसा करने का प्रयास करें।
चाहकर भी लेंथ नहीं बदल पाए पांड्या
निकोलस पूरन ने निर्णायक टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या का ये चैलेंज पूरा कर दिया है। उन्होंने पांड्या के एक ओवर में लगातार दो सिक्स जड़े। खास बात ये रही कि दोनों ही बार पूरन ने लेंथ बॉल पर गगनचुंबी शॉट खेले और गेंद सीधा बाउंड्री पार जाकर गिरी। वहीं, पांड्या चाहकर भी अपनी लेंथ नहीं बदल सके। पूरन ने हार्दिक का चैलेंज इस तरह से पूरा किया है कि शायद ही वह कभी भूल पाएं।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के कारण BCCI से ट्विटर ने छीना ब्ल्यू टिक, जानें क्या है पूरा मामला
यूनीक किस्म के कप्तान ने बनाए यूनीक रेकॉर्ड
बता दें कि पांड्या ने वनडे सीरीज के दौरान ये भी कहा था कि वह यूनीक किस्म के कप्तान बनना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी ये इच्छा भी पूरी हो गई है। पांड्या के नाम 6 साल बाद वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज हारने का अनचाहा रेकॉर्ड भी दर्ज हो गया। इतना ही नहीं उनकी कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज भी हार गई है।
यह भी पढ़ें :वर्ल्ड कप से पहले राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया में बड़े बदलाव ऐलान
Published on:
14 Aug 2023, 3:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.