5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्‍ड कप से पहले राहुल द्रविड़ ने किया टीम इंडिया में बड़े बदलाव का ऐलान, बोले- अब इन खिलाडि़यों को देंगे मौका

Rahul Dravid : हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम को वेस्‍टइंडीज के हाथों टी20 सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वर्ल्‍ड कप से पहले टीम में बड़े बदलाव की बात कही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Aug 2023, 3:07 PM IST

rahul-dravid.jpg

वर्ल्‍ड कप से पहले राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया में बड़े बदलाव ऐलान, बोले- अब इन खिलाडि़यों को देंगे मौका।

Rahul Dravid : हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम को वेस्‍टइंडीज के हाथों टी20 सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है। निर्णायक मुकाबले में कैरेबयिाई टीम ने शुरू से ही टीम इंडिया पर दबाव बनाकर रखा और अंतत: मैच 8 विकेट से जीत लिया। सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। जून 2024 में वेस्‍टइंडीज और अमरीका की संयुक्‍त मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले यह भारतीय टीम के लिए बड़ा सबक है। इसी वजह से हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वर्ल्‍ड कप से पहले टीम में बड़े बदलाव की बात कही है। द्रविड़ ने कहा कि विंडीज का 11वें नंबर का खिलाड़ी अल्‍जारी जोसेफ भी बड़े शॉट खेल सकता है, लेकिन हमारी टीम में इसकी कमी खल रही है।


राहुल द्रविड़ ने कहा कि निचले क्रम में अच्छे बल्‍लेबाज लाना हमारे लिए बड़ी चुनौती है। अब इस तरफ ध्‍यान देना होगा, क्‍योंकि हमें 10 महीने के भीतर ही टी20 वर्ल्ड कप खेलना है। इस तरह की तैयारी से हम विश्‍व कप में नहीं उतर सकते। हमें नंबर-8 और नंबर-9 तक ऐसे प्‍लेयर्स की आवश्‍कता है, जो बड़े शॉट खेल सकें। इसलिए गेंदबाजों को बल्लेबाजी भी थोड़ी बेहतर करनी होगी।

इन 3 प्‍लेयर्स पर देना होगा ध्यान

कोच राहुल द्रविड़ ने आगे निचले क्रम के खिलाड़ी ऐसे होने चाहिए, जो चौके और छक्के मारने की क्षमता रखते हों। हमें अब ऐसे खिलाड़ियों पर अधिक ध्यान देना होगा, जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकें। उन्‍होंने कहा कि मेरे दिमाग में शिवम दुबे का नाम आ रहा है। वेंकटेश अय्यर और वाशिंगटन सुंदर भी ऐसे ही खिलाड़ी हैं। हमें उन जैसे खिलाड़ी तैयार करने की आवश्‍यकता है।

यह भी पढ़ें : सीरीज हारने के बाद कप्‍तान पांड्या ने कुछ यूं दी सफाई, इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

तिलक, यशस्‍वी और मुकेश से प्रभावित हुए द्रविड़

राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज को लेकर कहा कि तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार ने उन्‍हें काफी प्रभावित किया है। तिलक वर्मा मिडिल ऑर्डर में अच्‍छी बल्लेबाजी करते हैं तो मुकेश ने डेथ ओवर्स में प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि कुछ सीनियर्स को एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को ध्‍यान में रखते हुए ब्रेक दिया गया था। इस सीरीज से युवा खिलाड़ियों को काफी सीखने का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के कारण BCCI से ट्विटर ने छीना ब्‍ल्‍यू टिक, जानें क्‍या है पूरा मामला