गेंदबाज ने मारा था मुक्का!
मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिस पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, नॉर्दन के खिलाफ मैच में आजम खान को पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान ने मजाक—मजाक में मुक्का जड़ दिया। आजम तब तक धीमे—धीमे खेल रहे थे। उनका स्ट्राइक रेट 100 के करीब था। इसके बाद अचानक आजम खान ने अपना गीयर बदला और 200 की स्ट्राइक रेट से 43 गेंदों पर 88 रन ठोक डाले। अपनी इस पारी में आजम ने 8 सिक्स लगाए। बता दें आजम खान पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोइन खान के बेटे हैं और वो लंबे-लंबे सिक्स लगाने के लिए जाने जाते हैं।