21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 से पहले आर्मी के साथ ट्रेनिंग करेंगे पाकिस्‍तानी खिलाड़ी, चौंकाने वाली है वजह

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 से पहले अपने देश की आर्मी के साथ ट्रेनिंग करेंगे। सभी पाकिस्‍तानी खिलाड़ी मार्च-अप्रैल में आर्मी के साथ कैंप करेंगे। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके पीछे की जो वजह बताई है, वह काफी चौंकाने वाली है।
2 min read
Google source verification
pakistan cricket

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 से पहले अपने देश की आर्मी के साथ ट्रेनिंग करेंगे। सभी पाकिस्‍तानी खिलाड़ी 25 मार्च ते 8 अप्रैल तक आर्मी के साथ ट्रेनिंग कैंप करेंगे। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके पीछे की जो वजह बताई है, वह काफी चौंकाने वाली है। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस्‍लामाबाद में जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्‍तानी टीम पीएसएल खत्‍म होने के करीब एक सप्‍ताह बाद आर्मी के साथ ट्रेनिंग कैंप करेगी। उन्‍होंने बताया कि इससे खिलाडि़यों को फिटनेस तेजी से पाने में मदद मिलेगी।


ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, पीसीबी प्रमुख ने पाकिस्‍तानी खिलाड़ियों से बातचीत में दो टूक कहा कि कि जब वह लाहौर में मैच देख रहे थे तो याद नहीं कि आपमें से किसी का सिक्‍स स्टैंड में गया हो। जब भी स्‍टैंड में सिक्‍स गया तो मुझे लगता किसी विदेशी ने ही मारा होगा। इसी वजह से मैंने बोर्ड से ऐसी प्‍लानिंग करने को कहा कि हर खिलाड़ी तेजी से फिटनेस हासिल कर सके। इसके लिए आपको उचित प्रयास करना होगा।

पाकिस्तानी सेना आपकी मदद करेगी

उन्होंने कहा कि अब न्यूजीलैंड आने वाली है, फिर आयरलैंड और इंग्लैंड के बाद टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 है। मैंने सोचा कि हमारे खिलाड़ी ट्रेनिंग कब करेंगे। हम 25 मार्च से 8 अप्रैल के बीच काकुल सैन्य एकेडमी में एक ट्रेनिंग कैंप करने जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना आपको ट्रेनिंग में मदद करेगी। उन्‍होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है, ज‍ब पाकिस्तान टीम की ट्रेनिंग में सेना मदद करने जा रही है।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया से बाहर चले रहे शाहबाज नदीम ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

मिस्बाह की अगुवाई में सेना से ट्रेनिंग ले चुकी है पाकिस्‍तानी टीम

बता दें कि पाकिस्‍तान की टीम इससे पहले मिस्बाह उल हक की अगुवाई में सेना से ट्रेनिंग ले चुकी है। ट्रेनिंग के बाद मिस्बाह इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर पाकिस्‍तानी आर्मी को सैल्यूट करते दिखे थे और 10 पुशअप भी लगाए। हालांकि वह सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्‍म हुई। उसी दौरान पाकिस्‍तान की टीम कुछ वक्‍त के लिए आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में टॉप पर भी रही। पीसीबी प्रमुख ने इसके साथ सभी खिलाड़ियों से टी20 लीग खेलने की जगह पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए भी कहा।

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: रोहित और द्रविड़ ने धर्मशाला के क्यूरेटर से की बात, जानें कैसी रहेगी पिच