4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया से बाहर चले रहे इस धाकड़ खिलाड़ी ने दुखी मन से अचानक किया संन्यास का ऐलान

Shahbaz Nadeem Retired: भारतीय टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के अनुभवी गेंदबाज शहबाज नदीम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। शाहबाज नदीम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 500 से भी अधिक विकेट लेने वाले धाकड़ गेंदबाज हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Mar 2024, 4:24 PM IST

team_india.jpg

Shahbaz Nadeem Retired: भारतीय टीम में मौका नहीं मिलने से दुखी बाएं हाथ के अनुभवी गेंदबाज शहबाज नदीम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। शाहबाज नदीम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 500 से भी अधिक विकेट लेने वाले धाकड़ गेंदबाज हैं। शाहबाज नदीम ने इस रणजी सीजन में राजस्थान के खिलाफ अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेला था। संन्यास के बाद अब वह दुनियाभर के अलग-अलग टी20 लीगों में हिस्सा लेने का मन बना रहे हैं। बता दें कि हाल ही में झारखंड के दो और वरिष्ठ क्रिकेटर सौरभ तिवारी और वरूण आरोन ने भी संन्यास की घोषणा की थी।


शाहबाज नदीम ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि मैं काफी समय से अपने संन्यास पर विचार कर रहा था और अब मैंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्‍यास लेने का कठिन फैसला लिया है। मुझे हमेशा से ऐसा लगता है कि जब आपके पास कोई मोटिवेशन हो तो आप हमेशा ख़ुद को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हालांकि अब मुझे जब पता है कि भारतीय टीम में मुझे मौक़ा नहीं मिल सकता तो यह बेहतर है कि मैं युवा क्रिकेटरों को मौक़ा दूं। साथ ही अब मैं दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने का भी मन बना रहा हूं।

बता दें कि शाहबाज नदीम ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं । उन्होंने अपना डेब्‍यू मैच रांची में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ अक्टूबर 2019 में खेला था। जहां उन्होंने चार विकेट चटकाए थे। इसके बाद उन्हें 2021 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ एक मैच खेलने का मौक़ा मिला था। साथ ही आईपीएल में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम से कुल 72 मैच खेले।

यह भी पढ़ें :पैट कमिंस की सफलता के पीछे पत्नी नहीं, इस महिला का हाथ, जानें कौन है वो

अब झारखंड की टीम को हल्के में नहीं लेता

शाहबाज नदीम अपने संन्यास को लेकर कहा कि मैं हमेशा चाहता हूं कि ज्‍यादा इमोशनल होकर कोई फ़ैसला न लिया जाए। मैं 20 साल से झारखंड की टीम से खेल रहा हूं। भले ही हम रणजी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं, लेकिन हमने एक मज़बूत टीम की आधारशिला रखी है, जो हर दूसरे-तीसरे साल रणजी या अलग-अलग घरेलू टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहुंचती है। आज घरेलू क्रिकेट में कोई भी झारखंड की टीम को हल्के में नहीं लेता है।

शाहबाज नदीम का क्रिकेट करियर

शाहबाज नदीम घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफ़ी के आठवें सबसे अधिक विकेट (416) लेने वाले गेंदबाज के रूप में क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 140 मैचों में 28.86 की औसत से कुल 542 विकेट लिए हैं। इसके अलावा लिस्ट में 175 और टी20 में उनके नाम 125 विकेट हैं।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2024 की लाइव स्‍ट्रीमिंग इस ऐप पर देख सकेंगे बिलकुल फ्री