30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड कप 2023 को कवर कर रही पाकिस्तान की इस खूबसूरत एंकर को भारत से भगाया, जानें क्‍यों

वर्ल्ड कप 2023 की कवरेज के लिए पाकिस्‍तान से भारत आई खूबसूरत मैच प्रेजेंटर जैनब अब्बास को देश से बाहर कर दिया गया है। दो देशों के बीच के विवाद को देखते हुए आईसीसी ने भी जैनब को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Oct 2023, 3:57 PM IST

pakistani-presenter-zainab-abbas.jpg

वर्ल्ड कप 2023 को कवर कर रही पाकिस्तान की इस खूबसूरत एंकर को भारत से भगाया।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के साथ वहां के कई लोग भारत के दौरे पर हैं। इनमें कुछ अंपायर्स, कमेंटेटर और एक महिला मैच प्रेजेंटर भी शामिल है। इस मैच प्रेजेंटर का नाम जैनब अब्बास हैं, जो भारत आते ही विवादों में घिर गई हैं। विवाद के चलते पाकिस्तान की इस खूबसूरत एंकर को अब भारत से वापस पाकिस्‍तान डिपोर्ट कर दिया गया है। जैनब पूर्व में कई बार भारत विरोधी बयानबाजी कर चुकी हैं। इसलिए उन्‍हें भारत से बाहर किया गया है।


पाकिस्तान के न्यूज चैनल समा टीवी के मुताबिक, वर्ल्ड कप 2023 में जैनब अब्‍बास आईसीसी के लिए काम करने भारत पहुंची थी, लेकिन जैनब को विवादित मामले के कारण भारत से बाहर कर दिया गया है। आरोपों के अनुसार, साइबर अपराध, भारत और धर्म को लेकर उनके पुराने ट्वीट उनके पाकिस्‍तान लौटने की वजह बने हैं। इसको लेकर एक अधिवक्‍ता ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था।

भारत को लेकर किए अपमानजनक ट्वीट

रिपोर्ट्स की मानें तो जैनब ने भारत के लिए अपमानजनक ट्वीट कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वह हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के लिए भी अपमानित बयान दे चुकी हैं। इसी कारण कारण उन्‍हें वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में ही भारत से वापस लौटना पड़ा है।

यह भी पढ़ें : शुभमन गिल वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मैच से भी बाहर! साथ में आई ये गुड न्‍यूज

आईसीसी ने भी साधी चुप्‍पी

जैनब अब्‍बास यूं तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के लिए वर्ल्‍ड कप 2023 की कवरेज करने भारत आई थी, लेकिन इस मामले में आईसीसी भी कुछ नहीं कर सकती। क्योंकि ये दो देशों के बीच का विवाद है।

यह भी पढ़ें : अश्विन ने एक ही जगह पर खड़े होकर देखी भारत की बल्लेबाजी