30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर इस दिग्‍गज को सौंपे, BCCI के पूर्व सेलेक्टर ने बताया नाम

Rohit Sharma Captaincy : आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका गंवाने के बाद रोहित शर्मा से टेस्ट कप्तानी छीनने की मांग तेज हो गई है। भारतीय टीम के एक पूर्व सेलेक्टर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मांग की है कि रोहित शर्मा से टेस्ट कप्तानी छीनकर एक दिग्गज को सौंपी जाए, ताकि अगली वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया की इस तरह से किरकिरी न हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Jun 2023, 11:46 AM IST

rohit-sharma.jpg

रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर इस दिग्‍गज को सौंपे, BCCI के पूर्व सेलेक्टर ने बताया नाम।

Rohit Sharma Captaincy : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया को मिली करारी हार के बाद आलोचनाओं का दौर जारी है। आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका गंवाने के बाद रोहित शर्मा से टेस्ट कप्तानी छीनने की मांग तेज हो गई है। भारतीय टीम के एक पूर्व सेलेक्टर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मांग की है कि रोहित शर्मा से टेस्ट कप्तानी छीनकर एक दिग्गज को सौंपी जाए, ताकि अगली वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया की इस तरह से किरकिरी न हो। उन्‍होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले फाइनल तक रोहित शर्मा 38 साल के हो जाएंगे।


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दोनों सीजन में भारतीय टीम उपविजेता रही है। पहले विराट कोहली की अगुवाई में हार का मुंह देखना पड़ा और अब रोहित शर्मा के नेतृत्व में हार का सामना करना पड़ा है। अब वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के 2025 में होने वाले फाइनल के लिए तीसरा सीजन वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से शुरू होने वाला है। इसलिए रोहित शर्मा की कप्‍तानी पर भी सवाल उठाने शुरू हो गए हैं।

पूर्व सेलेक्टर ने दिखाया आईना

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और पूर्व सेलेक्टर देवांग गांधी ने कहा है कि मौजूदा चयन समिति रोहित शर्मा के साथ टेस्ट कप्तान के रूप में उनके भविष्य को लेकर बात करे। देवांग ने कहा कि दो साल बाद क्या रोहित शर्मा ही टेस्‍ट कप्तान होंगे। अब समय आ गया है चयनकर्ता रोहित शर्मा से बात करें और टीम के लिए राह तय करें कि आगे कैसे बढ़ना हैं।

यह भी पढ़ें : भारत-वेस्‍टइंडीज के मैचों के लाइव प्रसारण पर हुआ फैसला, जानें कहां देख सकेंगे फ्री

इन्हें बनाएं टेस्ट टीम का कप्तान

पूर्व सेलेक्टर देवांग गांधी ने आगे कहा कि ईमानदार होने के लिए यह अंतरिम बात हो सकती है। क्योंकि अगर रोहित शर्मा भविष्‍य में टीम का नेतृत्व नहीं करने जा रहे तो टीम का नेतृत्व कौन करने जा रहा है? उन्‍होंने कहा कि अजिंक्‍य रहाणे या रविचंद्रन अश्विन को कप्तानी देना एक अंतरिम समाधान हो सकता है। आप किसी और को भी भविष्य के कप्‍तान के लिए तैयार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : एक गेंद पर 2 बार DRS, अश्विन ने थर्ड अंपायर के फैसले को दी चुनौती, देखें फिर क्‍या हुआ