30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI : भारत और वेस्‍टइंडीज के मैचों के लाइव प्रसारण पर हुआ फैसला, जानें कब और कहां देख सकेंगे फ्री

India vs West Indies Series Live Streaming : टीम इंडिया आगामी तीन सीरीज वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। वेस्‍टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के लाइव मैचों के प्रसारण को लेकर भी फैसला हो गया है। आइये जानें आप इन मैचों लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Jun 2023, 11:08 AM IST

ind-vs-wi.jpg

IND vs WI : भारत और वेस्‍टइंडीज के मैचों लाइव प्रसारण पर हुआ फैसला, जानें कब और कहां देख सकेंगे फ्री।

India vs West Indies Series Live Streaming : वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद अब टीम इंडिया आगामी तीन सीरीज वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वेस्‍टइंडीज के दौरे पर भारतीय टीम 12 जुलाई से 13 अगस्त तक दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके साथ ही अब वेस्‍टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के लाइव मैचों के प्रसारण को लेकर भी फैसला हो गया है। आइये आपको भी बताते हैं कि आप इन मैचों लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं।


आईपीएल की तरह फ्री में देख सकेंगे लाइव

भारत-वेस्टइंडीज की बीच एक महीने तक खेले जाने वाली तीन सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार जियोसिनेमा ने खरीदे हैं। जियोसिनेमा पर आईपीएल 2023 का प्रसारण फ्री किया गया था। अब आप जियोसिनेमा पर भारत-वेस्टइंडीज सीरीज फ्री देख सकेंगे। इस सीरीज को हिंदी और अंग्रेजी के साथ 7 भाषाओं भोजपुरी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में देख सकेंगे।

पहली बार द्विपक्षीय सीरीज का सात भाषाओं में प्रसारण

बता दें कि यह पहली बार है जब किसी द्विपक्षीय सीरीज का लाइव प्रसारण सात भाषाओं में किया जाएगा। वायकॉम 18 के स्पोर्ट्स हेड ऑफ स्ट्रेटजी हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि वह इस सीरीज में दर्शकों को वर्ल्ड क्लास प्रसारण दिखाएंगे। इस सीरीज का पहला टेस्‍ट 12 से 16 जुलाई तक डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा। जबकि पांचवां और अंतिम टी20 13 अगस्त को फ्लोरिडा में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : एक गेंद पर 2 बार DRS, अश्विन ने थर्ड अंपायर के फैसले को ही दी चुनौती, देखें फिर क्‍या हुआ

वेस्टइंडीज दौरे का पूरा शेड्यूल

12 से 16 जुलाई - पहला टेस्ट, डोमिनिका

20 से 24 जुलाई - दूसरा टेस्ट, त्रिनिदाद

27 जुलाई - पहला वनडे, बारबाडोस

29 जुलाई - दूसरा वनडे, बारबाडोस

1 अगस्त - तीसरा वनडे, त्रिनिदाद

3 अगस्त - पहला टी-20, त्रिनिदाद

6 अगस्त - दूसरा टी-20, गुयाना

8 अगस्त - तीसरा टी-20, गुयाना

12 अगस्त - चौथा टी-20, फ्लोरिडा

13 अगस्त - पांचवां टी-20, फ्लोरिडा

यह भी पढ़ें : अर्जुन तेंदुलकर की लगी लॉटरी, बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए भेजा बुलावा