वहीं, इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन शुरुआत से ही खराब रहा है। एमआई ने भी अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैच ही जीते हैं और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। एमआई पॉइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ 7वें स्थान पर है। अगर मुंबई को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो यहां से शेष बचे 7 मैचों में से कम से कम 5 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।