12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबाद खूब गरजता है संजू सैमसन का बल्ला, 250 के स्ट्राइक रेट से ठोक चुके हैं शतक, अब निशाने पर कोहली-सूर्या का रिकॉर्ड

Sanju Samson: इंदौर में 2-1 से बढ़त बना चुकी टीम इंडिया अब हैदराबाद में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्‍जा करना चाहेगी। जहां सबकी नजर स्‍टार ओपनर संजू सैमसन पर होंगी, जिनका बल्‍ला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम जमकर चलता है। वह यहां 250 के स्‍ट्राइक रेट शतक भी लगा चुके हैं और अब उनके निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड होंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 12, 2026

sanju samson t20i record

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन। (Photo- X/@BCCI)

Sanju Samson T20I record: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच को 14 रन से जीतकर पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया अंतिम गेंद पर 223 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में बांग्‍लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्‍कों की मदद से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अब भारत का अगला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। जहां सबकी नजर अभिषेक के ओपनिंग पार्टनर संजू सैमसन पर होंगी, क्‍योंकि इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड बेमिसाल रहा है।

संजू सैमसन ने हैदराबाद में 250 के स्‍ट्राइक रेट से जड़ा था शतक

बता दें कि संजू सैमसन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम पर अब तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेले हैं। जिसमें उन्‍होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 8 छक्‍कों की मदद से 111 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। जबकि इससे पहले उन्‍होंने 40 गेंदों पर 250 के स्‍ट्राइक रेट से अपना शतक पूरा किया था। बांग्‍लादेश के खिलाफ दो साल पहले खेला गया ये मुकाबला बेहद खास है, क्‍योंकि यही वह टी20 इंटरनेशनल मैच था, जिसमें भारत ने अपना सर्वाधिक टोटल 297/6 बनाया था और 133 रनों के अंतर से पांचवी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की थी।

संजू के पास हैदराबाद में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाला बल्‍लेबाज बनने का मौका

हैदराबाद में अब तक सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्‍होंने यहां दो मैचों की दो पारियों में 157 के औसत और 160 के स्‍ट्राइक रेट से 157 रन बनाए हैं। इस मामले में दूसरे स्‍थान पर पूर्व भारतीय टी20 कप्‍तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्‍होंने दो मैचों की दो पारियों में 72 के औसत और 202 के स्‍ट्राइक रेट से 144 रन बनाए हैं। संजू अगर वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 34 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ देंगे। वहीं, अगर वह 47 रन बनाते हैं, तो विराट कोहली को भी पीछे छोड़कर शीर्ष पर काबिज हो जाएंगे।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में टी20I के टॉप रन स्कोरर

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट50100चौकेछक्के
1विराट कोहली22157157.00160.2020910
2सूर्यकुमार यादव2214472.00202.81201310
3संजू सैमसन11111111.00236.1701118
4हार्दिक पंड्या227272.00211.760065
5तौहीद हृदोय1163—150.001053
6केएल राहुल226331.50143.181054
7शिमरोन हेटमायर115656.00136.581024
8टिम डेविड115454.00200.001024
9कैमरन ग्रीन115252.00247.611073
10लिटन दास114242.00168.000080

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग