Shah Rukh Khan Birthday : बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान आज 2 नवंबर को 57 साल के हो गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में फैंस देखने को मिले, जो शाहरुख की एक झलक पाने को बेताब थे। वहीं, शाहरुख ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और आधी रात टैरेस पर आकर अभिभावदन स्वीकार किया। इसके साथ ही किंग खान को जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला जारी है। अभिनेता हो या नेता या फिर क्रिकेटर सभी लोग अपने-अपने तरीके से शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।