11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018 : डेयरडेविल्स को ट्रोल करने पर भड़के गंभीर, गुस्से में कह डाली ये बात

इस साल दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी कर रहे गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया ट्रॉल्स को जम कर लताड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 19 Apr 2018, 5:36 PM IST

delhi daredevils

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में बहुत कुछ बदल गया है लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रदर्शन हर साल की तरह इस साल भी निराशाजनक है। टीम को लगातार मिल रही हार से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में इस साल दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी कर रहे गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया ट्रॉल्स को जम कर लताड़ा है।

ये खबर भी पढ़े - पिता के एक फैसले ने कैसे बदल दी सचिन और भारतीय क्रिकेट की किस्मत

गंभीर ने ट्रोल पर भड़कते हुए कहा
ट्रॉल्स पर भड़कते हुए गंभीर ने कहा “चार मैचों में एक जीत पर दिल्ली डेयरडेविल्स का मीडिया ट्रायल शुरू हो गया है। खासकर उस दौर में, जब सारी चीजें ‘ट्रोल्स’, ‘हिट्स’ ‘फॉलोअर्स’ और ‘लाइक्स’ के आधार पर मापी जाती हों, ऐसा लगता है कि मेरी टीम ने कोई गुनाह कर दिया हो। हम अगर उस पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे तो इसका मतलब यह कतई नहीं कि हमें उससे चोट नहीं पहुंची।”

ये खबर भी पढ़े - इस भारतीय गेंदबाज ने IPL में ढाया कहर, अब तक चटकाए 7 विकेट में 3 गोल्डन डक

दिल्ली का निराशाजनक प्रदर्शन
दिल्ली ने अब तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ एक मैच जीता है। ऐसे में दिल्ली की टीम को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। फेसबुक और टि्वटर पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। बता दें पिछले कुछ सालों से दिल्ली का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और हमेशा वे अंतिम चार में ही रहे हैं। इस साल आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली ने अच्छी और संतुलित टीम खरीदी थी उसके बावजूत उनका प्रदर्शन उल्टा अच्छा नहीं रहा। 2017 में दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में पिछले साल दिल्ली छठे स्थान पर रही थी। इस साल आईपीएल में क्रिकेटरों की नीलामी के दौरान दिल्ली ने गौतम गंभीर, जेसन रॉय, ग्लेनमैक्सवेल. ट्रेंट बोल्ट और मोहम्मद शमी जैसे बड़े क्रिकेटरों का खरीदकर एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश की है।