30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KL Rahul-Athiya : केएल राहुल और अथिया की शादी को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुनील शेट्‌टी ने बताया कब लेंगे सात फेरे

क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दोनों आस्ट्रेलिया में साथ नजर आए थे। इसके साथ ही कुछ समय से दोनों के शादी करने की खबरें भी लगातार सामने आती रही हैं। इसी बीच बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर सुनील शेट्‌टी ने पहली बार बड़ा अपडेट दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Nov 2022, 12:26 PM IST

suniel-shetty-shares-update-on-daughter-athiya-shetty-and-kl-rahul-wedding.jpg

केएल राहुल और अथिया की शादी को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुनील शेट्‌टी ने बताया कब लेंगे सात फेरे।

क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों का रिश्ता मीडिया की सुर्खियों में रहता है। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दोनों आस्ट्रेलिया में साथ नजर आए थे। इसके साथ ही कुछ समय से दोनों के शादी करने की खबरें भी लगातार सामने आती रही हैं। इसी बीच बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर सुनील शेट्‌टी ने पहली बार बयान दिया है। सुनील शेट्टी ने बयान एक इवेंट के दौरान दिया है। उन्होंने दोनों की शादी को कंफर्म करते हुए बताया कि ये जोड़ी कब शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

दरअसल, सुनील शेट्टी अपनी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज धारावी बैंक के लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सुनील शेट्‌टी से बेटी अथिया की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जल्दी होगी। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अथिया और केएल राहुल की शादी को कंफर्म कर दिया है। जल्द ही दोनों सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनके बयान से ऐसा लगता है कि कुछ दिनों में दोनों की शादी की तारीख तय हो जाए।

सुनील शेट्‌टी ने पहले भी दिया था बयान

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि अभिनेता सुनील शेट्टी ने बेटी की शादी को लेकर ऐसी बात की है। इससे पहले उनहोंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था मुझे लगता है बच्चे जब कहेंगे उनकी शादी तय करेंगे। उन्होंने कहा था कि केएल राहुल का शेड्यूल काफी बिजी है है। एशिया कप, वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीका टूर, ऑस्ट्रेलिया टूर है। इसके बाद जब भी बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी की जाएगी। एक दिन में तो शादी नहीं हो सकती ना?

यह भी पढ़े - न्यूजीलैंड सूर्या से खौफजदा, कहा- हम ऐसा खेलने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकते

2021 में जगजाहिर किया था रिश्ता

बता दें कि अथिया और केएल राहुल ने 2021 में अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था। जब क्रिकेटर अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रीमियर पर पहुंचे थे। उस दौरान अथिया और लोकेश राहुल साथ-साथ पोज देते नजर आए थे। इसके बाद से दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो शेयर करने का सिलसिला शुरू किया। अथिया अक्सर केएल राहुल के क्रिकेट मैचों में देखी जाती रही हैं।

यह भी पढ़े - ऋषभ और उर्वशी के रिश्ते का सच आया सामने, क्रिकेटर शुभमन गिल ने खोला ये गुप्त राज