IND vs NZ : मैदान में गेंदबाजों की ताबड़तोड़ धुनाई करने वाले सूर्यकुमार यादव बेहद नरम दिल इंसान हैं और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगने से भी पीछे नहीं रहते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लखनऊ में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को जीत दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 31 गेंद पर महज 26 रन की अपने टी20 करियर की सबसे धीमी पारी खेली, जिसमें उन्होंने महज एक चौका ही लगाया और वह भी अंतिम ओवर की सेकंड लास्ट बॉल पर। मैच के बाद सूर्यकुमार ने अपने साथी खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर से माफी मांगते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश कर सबका दिल जीत लिया है। आखिर उन्होंने माफी क्यों मांगी, आइये आपको बताते हैं।