30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर आया बड़ा अपडेट, निदेशक बोले- कार्निवल जैसा होगा टूर्नामेंट

आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आगाज होने में अब करीब चार महीने का समय बचा है। टूर्नामेंट निदेशक फव्वाज बख्श ने बताया कि इस मेगा इवेंट को भव्‍य बनाने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। टूर्नामेंट देखने वाले दर्शकों को यहां आकर कार्निवल जैसा अनुभव होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Feb 2024, 4:10 PM IST

t20_world_cup_2024.jpg

आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आगाज होने में अब करीब चार महीने का समय बचा है। इस मेगा इवेंट में पहली बार 16 की जगह 20 टीमें हिस्‍सा लेंगी और इसका आयोजन वेस्‍टइंडीज के साथ अमेरिका में भी किया जाएगा। टी20 विश्व कप 2024 के टूर्नामेंट निदेशक फव्वाज बख्श ने आईएएनएस को बताया कि इस मेगा इवेंट को भव्‍य बनाने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। टूर्नामेंट देखने वाले दर्शकों को यहां आकर कार्निवल जैसा अनुभव होगा। उन्‍होंने कहा कि विंडीज में हमेशा पार्टी जैसा माहौल रहता है। इसलिए हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ये एक कार्निवल हो और न केवल मैच के दिन, बल्कि मैच बाद भी एक मजेदार अनुभव हो।


फव्वाज बख्श ने बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए इतना उत्साहित होने का एक कारण ये है कि क्रिकेट का वेस्टइंडीज ब्रांड दुनिया भर में जाना जाता है। यह टूर्नामेंट टी20 विश्व कप है और जिस तरह से हम अपना खेल खेलते हैं। उससे हम अपने प्रशंसकों की दिलचस्पी फिर से जगाते हैं। हम इस पर ध्यान दे रहे हैं कि वेस्टइंडीज या यूएसए में मैच देखने आने वाले सभी प्रशंसकों को यादगार अनुभव मिले।

वेस्टइंडीज में हमेशा पार्टी जैसा माहौल

दर्शकों को यहां ऐसा अनुभव मिलेगा, जैसा कहीं और नहीं मिला। वेस्टइंडीज में हमेशा पार्टी जैसा माहौल होने के कारण हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह एक कार्निवल हो और न केवल मैच के दिन, बल्कि मैच से पहले और बाद में भी एक मजेदार अनुभव हो। हम इस पर ही फोकस कर रहे हैं। यह एक शानदार टूर्नामेंट होने वाला है।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप के बाद से अब तक 77% से ज्यादा मैच मिस कर चुके हैं विराट कोहली, पढ़ें रिपोर्ट कार्ड

टूर्नामेंट के लिए हमारे चार प्राथमिक उद्देश्य

उन्‍होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए हमारे चार प्राथमिक उद्देश्य हैं। सबसे पहले, हम क्रिकेट के लिए एक ऐसा अनुभव बनाना चाहते हैं जिसका आनंद दुनिया के लाखों प्रशंसक उठा सकें। एक और बड़ा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र में सुविधाएं आईसीसी मानकों के अनुरूप हों। इसलिए पूरे क्षेत्र में सभी सुविधाओं और अमेरिका में नई सुविधाओं में सुधार होने जा रहा है। इसके अलावा हम अपने युवाओं को प्रेरित करने पर भी फोकस करेंगे। अंत में हम दुनिया भर में सभी को क्रिकेट से जोड़ना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :इंग्लैंड के बल्लेबाज अब कैसे करेंगे बुमराह का सामना? कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बताई रणनीति