29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड कप के बाद से अब तक 77% से ज्यादा मैच मिस कर चुके हैं विराट कोहली, पढ़ें रिपोर्ट कार्ड

Virat Kohli: इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के पहले दो मैच में विराट कोहली निजी कारणों के चलते बाहर हो गए थे। वहीं, अब उनकी बाकी तीन मैच खेलने पर भी संशय बरकरार है। वर्ल्‍ड कप 2023 के बाद उनका रिपोर्ट कार्ड देखें तो वह तब से 77 प्रतिशत से ज्‍यादा मैच मिस कर चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Feb 2024, 3:29 PM IST

virat_kohli_news.jpg

Virat Kohli: इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के पहले दो मैच में विराट कोहली निजी कारणों के चलते बाहर हो गए थे। वहीं, अब उनकी बाकी तीन मैच खेलने पर भी संशय बरकरार है। ऐसे में उनकी भारतीय टीम के लिए उपलब्‍धता पर सवाल उठने लगे हैं। जबकि किंग कोहली की फिटनेस ऐसी ही कि वह लगातार मुकाबले खेलने की क्षमता रखते हैं, लेकिन इस बार फिटनेस मसला नहीं है। इंग्‍लैंड के दिग्‍गज नासिर हुसैन समेत कुछ पूर्व खिलाडि़यों ने कोहली की अनउपलब्‍धता पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। वर्ल्‍ड कप 2023 के बाद उनका रिपोर्ट कार्ड देखें तो वह तब से 77 प्रतिशत से ज्‍यादा मैच मिस कर चुके हैं।


इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच के लिए बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा करते समय कोहली को भी चुना था। कोहली ने हैदराबाद टेस्‍ट से पहले अभ्‍यास सत्र में भी हिस्‍सा लिया। लेकिन, पहले टेस्‍ट से ठीक पहले उन्‍होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए स्‍क्‍वॉड से अपना नाम वापस ले लिया।

परिवार के साथ बिता रहे समय

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्‍ट में उपलब्‍ध नहीं थे। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि वह तीसरा और चौथा टेस्‍ट भी नहीं खेलेंगे। हाल ही में कोहली के करीबी दोस्‍त एबी डिविलियर्स ने यू-ट्यूब पर लाइव होते हुए खुलासा किया था कि किंग कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इस कारण वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

वर्ल्‍ड कप से अब तक 14 मैच मिस किए

बीसीसीआई के चयनकर्ता जल्‍द ही सीरीज के बाकी तीन मैचों के लिए स्क्वॉड का ऐलान करने वाले है। उससे कोहली की उपलब्‍धता पर तस्‍वीर साफ हो जाएगी। वहीं, अगर वर्ल्ड कप 2023 के बाद से कोहली के मिस किए गए मैच को देखें तो वह तब से अब तक 9 टी20, 3 एकदिवसीय और 2 टेस्ट समेत कुल 14 मैच मिस कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : कोहली के देश की जगह परिवार को तरजीह देने पर इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

वर्ल्ड कप 2023 के बाद से अब तक विराट कोहली

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 टी20 मैचों की सीरीज (एक भी मैच नहीं खेला)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 3 टी20 मैचों की सीरीज (एक भी मैच नहीं खेला)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 3 वनडे मैचों की सीरीज (एक भी मैच नहीं खेला)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज (दोनों मैच खेले)

भारत बनाम अफगानिस्तान 3 टी20 मैचों की सीरीज (पहला मैच नहीं खेला, बाद के दो मैच खेले)

भारत बनाम इंग्लैंड 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज (अब तक खेले गए दोनों मैच मिस किए)

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड के बल्लेबाज अब कैसे करेंगे बुमराह का सामना? कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बताई रणनीति