4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्टइंडीज से मिली हार का असर, वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया को हुआ नुकसान

India ODI Team Ranking: वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रेटिंग एक अंक घटकर 115 हो गई। जानें वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया की स्थिति और वेस्टइंडीज को क्वालीफायर क्यों खेलना होगा।
2 min read
Google source verification
Team india ranking

शुभमन गिल और नितीश कुमार रेड्डी। (Photo- IANS)

ICC Men's ODI Team Rankings: शुभमन गिल एंड कंपनी ने भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली हो, लेकिन आखिरी मुकाबले में हार की वजह से टीम इंडिया को नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि वेस्टइंडीज ने तीसरे और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को 10 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया।

टीम इंडिया की रेटिंग में हुआ नुकसान

वेस्टइंडीज की जीत के बाद टीम इंडिया की वनडे रैंकिंग पर तो कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उसकी रेटिंग में एक अंक की गिरावट आई है। अब टीम इंडिया की रेटिंग 115 अंक हो गई है। वहीं, भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद वेस्टइंडीज की रेटिंग में सुधार हुआ है। 10वें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज की रेटिंग 77 से बढ़कर 79 अंक हो गई है, जो जिम्बाब्वे से 18 अंक अधिक है।

वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में हार के बावजूद टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार है। वनडे टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड दूसरे, दक्षिण अफ्रीका तीसरे, ऑस्ट्रेलिया चौथे और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड, श्रीलंका और अफगानिस्तान क्रमशः छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं। वनडे टीम रैंकिंग में बांग्लादेश नौवें और वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर है।

ICC मेंस ODI टीम रैंकिंग

बिल्कुल, हिंदी में तालिका:

क्रमटीममैचअंकरेटिंग
01 भारत364122115
02न्यूज़ीलैंड353809109
03दक्षिण अफ्रीका343547104
04ऑस्ट्रेलिया353568102
05पाकिस्तान323215100
06इंग्लैंड34323595
07श्रीलंका39370295
08अफगानिस्तान28256592
09बांग्लादेश39325183
10 वेस्टइंडीज़37292479
11जिम्बाब्वे18109661
12आयरलैंड1681551
13स्कॉटलैंड28126045
14नीदरलैंड्स30130944
15अमेरिका26103540
16नामीबिया2368530
17नेपाल3393928
18ओमान2465827
19संयुक्त अरब अमीरात2747318
20कनाडा221949

वेस्टइंडीज को खेलने होंगे क्वालीफायर मुकाबले

वेस्टइंडीज की पुरुष क्रिकेट टीम को 2027 वनडे विश्व कप में सीधे प्रवेश नहीं मिला है। ऐसे में उसे अगले साल होने वाले क्वालीफायर मुकाबलों में हिस्सा लेना होगा। आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष आठ टीमों को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिला है, जिसमें अफगानिस्तान ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। वेस्टइंडीज की टीम 10वें स्थान पर रहने के कारण सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी।