28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia cup के लिए केएल राहुल को छोड़ श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, मस्‍ती के मूड में नजर आए खिलाड़ी

Asia cup 2023: एशिया कप 2023 खेलने के लिए टीम इंडिया आज बुधवार को श्रीलंका पहुंच गई, लेकिन केएल राहुल फिलहाल बेंगलुरु में ही हैं। कोलंबो एयरपोर्ट पर टीम के सभी खिलाड़ी मस्‍ती के मूड में नजर आए। टीम इंडिया अपना पहला मैच 2 सितंबर को कैंडी में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Aug 2023, 4:55 PM IST

team-india-reached-sri-lanka-ahead-of-asia-cup-2023-ind-vs-pak-match.jpg

Asia cup के लिए केएल राहुल को छोड़ श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, मस्‍ती के मूड में नजर आए खिलाड़ी।

Asia cup 2023: एशिया कप 2023 खेलने के लिए टीम इंडिया आज बुधवार को श्रीलंका पहुंच गई। टीम के सभी खिलाड़ी कोलंबो एयरपोर्ट पर मस्‍ती के मूड में नजर आए। दरअसल, भारतीय टीम ने बंगलुरु से आज दोपहर को ही उड़ान भरी थी और कुछे देर बाद ही टीम कोलंबो पहुंच गई। यहां बता दें कि बेंगलुरु से श्रीलंका की दूरी महज डेढ़ घंटा है। टीम इंडिया अपना पहला मैच दो सितंबर को कैंडी में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी। वहीं, पाकिस्‍तान की टीम आज मुल्‍तान में अपना पहला मुकाबला एशिया कप की डेब्‍यूटंट टीम नेपाल के खिलाफ खेल रही है।


बेंगलुरु से उड़ान भरते समय ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, अब कोलंबो एयरपोर्ट पर उतरने की वीडियो भी सामने आ गई है। वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा मस्‍ती के मूड में साथी खिलाडि़यों से अलग चलते नजर आए। इसके साथ रन मशीन विराट कोहली, मोहम्‍मद सिराज, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह समेत सभी प्‍लेयर्स नजर आए।

केएल राहुल नहीं गए श्रीलंका

एशिया कप खेलने के लिए पूरी भारतीय टीम तो श्रीलंका पहुंच चुकी है, लेकिन केएल राहुल फिलहाल बंगलुरू में ही हैं। बताया जा रहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज फिलहाल एनसीए में मैच सिम्युलेशन में हिस्सा लेंगे। बता दें कि केएल राहुल एशिया कप के पहले दो मैच नहीं खेल सकेंगे। हेड कोच राहुल द्रविड़ इसकी पुष्टि पहले ही कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : शतरंज विश्व कप उपविजेता प्रगनानंद के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़


श्रेयस अय्यर भी कोलंबो पहुंचे

हेड कोच राहुल द्रविड ने कहा था कि केएल राहुल ने अच्छा सप्ताह बिताया है, वह प्रगति कर रहे हैं। लेकिन, वह पहले दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। रिहैब से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर भी टीम के साथ कोलंबो पहुंचे हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि अय्यर चोट के बाद कैसा कमबैक करते हैं।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की नेपाल के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत, दोनों ओपनर पवेलियन लौटे