1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Team India: एशिया कप में बुमराह समेत इन खिलाड़ियों की वापसी तय, जानें इंजर्ड प्लेयर्स का ताजा हाल

Team India : टीम इंडिया के कई खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट एकेडमी में तेजी से रिकवर कर रहे हैं और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ कुछ खिलाड़ियों एशिया कप 2023 से टीम इंडिया में वापसी करना तय माना जा रहा है। आइये जानते हैं कि भारत के चोटिल खिलाड़ियों का ताजा हाल क्या है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jun 2023, 12:56 PM IST

team-india-rishabh-pant-recovering-faster-than-expectation-jasprit-bumrah-and-shreyas-iyer-return-aisa-cup-2023.jpg

एशिया कप में बुमराह समेत इन खिलाड़ियों की वापसी तय, जानें सभी प्लेयर्स का ताजा हाल।

Team India : टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अभी भी चोटों से जूझ रहे हैं तो कुछ तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ कुछ खिलाड़ियों एशिया कप 2023 से टीम इंडिया में वापसी करना तय माना जा रहा है। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे के बाद अब तेजी के साथ अपनी चोट से उभर रहे हैं। पंत की रिकवरी देख नेशनल क्रिकेट एकेडमी का स्‍टाफ भी हैरान है। हाल ही में वह बिना किसी सपोर्ट के सीढ़ियों पर चलते नजर आए थे। फिलहाल बुमराह और पंत समेत कुछ खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं। आइये जानते हैं कि भारत के चोटिल खिलाड़ियों का ताजा हाल क्या है?


रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब से गुजर रहे हैं। इन सभी की सर्जरी हो चुकी है। अब ये सभी खिलाड़ी रिकवरी की प्रक्रिया में हैं। ऋषभ पंत फिजियो रजनीकांत की देखरेख में अपने निचले और ऊपरी शरीर की गतिशीलता बढ़ाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। एनसीए के एक अन्य फिजियो तुलसी राम युवराज भी पंत को मुंबई से लाने के बाद से साथ हैं। पंत को वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा रहा है, लेकिन कब तक वापसी करेंगे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये खिलाड़ी भी पहुंचे एनसीए

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी शादी के बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सर्जरी हो चुकी है और वह भी रिहैब की प्रक्रिया से गुजर हैं। वहीं, केएल राहुल भी जांघ की सर्जरी के बाद एनसीए पहुंच चुके हैं। आईपीएल के एक मैच के दौरान उनको चोट लग गई थी। फिलहाल वह भी रिहैब की प्रक्रिया में हैं।

यह भी पढ़ें : भारतीय दर्शकों के सामने टीम इंडिया के खिलाफ खेलने से डरी पाकिस्तानी टीम

बुमराह-अय्यर एशिया कप में वापसी तय

रिपोर्ट्स के अनुसार, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की बैक सर्जरी हुई थी। ये दोनों भी नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं। इन दोनों की एशिया कप 2023 में वापसी करना तय माना जा रहा है। बुमराह ने हल्की गेंदबाजी भी करनी शुरू कर दी है। बुमराह की फिजियोथेरेपी हो चुकी है तो अय्यर की फिजियोथेरेपी चल रही है।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली पत्‍नी अनुष्‍का संग धार्मिक रंग में रंगे, कीर्तन सुनने का वीडियो वायरल