1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली पत्‍नी अनुष्‍का संग धार्मिक रंग में रंगे, कीर्तन सुनने का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli and Anushka Sharma : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ छुट्टियां मनाने विदेश रवाना हो चुके हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा के साथ लंदन में हैं। जहां वह पत्नी के साथ कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jun 2023, 11:54 AM IST

virat-kohli-with-wife-anushka-sharma-enjoy-krishna-das-kirtan-show-in-london-video-viral.jpg

विराट कोहली पत्‍नी अनुष्‍का संग धार्मिक रंग में रंगे, कीर्तन सुनने का वीडियो हुआ वायरल।

Virat Kohli and Anushka Sharma : आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ छुट्टियां मनाने विदेश रवाना हो चुके हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा के साथ लंदन में हैं। जहां वह पत्नी के साथ कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे और धार्मिक लाभ उठाया। बता दें कि भारतीय टीम जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। जहां 12 जुलाई से दो टेस्ट मैच की सीरीज, तीन वनडे मैच की सीरीज और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।


दरअसल, जैसे ही विराट कोहली को आराम मिलता है तो वह परिवार संग धार्मिक यात्राएं जरूर करते हैं। इसी कड़ी में कोहली शनिवार लंदन में मशहूर अमेरिकी गायक कृष्ण दास का कीर्तन सुनने पहुंचे। कृष्ण दास लोकप्रिय भक्ति गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में कोहली ने किया निराश

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को 209 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इस महामुकाबले में विराट कोहली से फैंस को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके। पहली पारी वह महज 14 रन ही बना सके थे और दूसरी पारी में भी 49 रन बनाकर आउट हो गए।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी, शतक के साथ ख्वाजा ने हासिल की खास उपलब्धि

वेस्टइंडीज दौरे से लेकर वर्ल्ड कप तक बिजी शेड्यूल

भारतीय टीम जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। जहां 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया एशिया कप 2023 श्रीलंका का दौरा करेगी। फिर इसके बाद अपने देश में वनडे वर्ल्ड कप खेलेगी। टीम इंडिया का शेड्यूल ड्राफ्ट सामने आ चुका है। अब सभी को आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : भारतीय दर्शकों के सामने टीम इंडिया के खिलाफ खेलने से डरी पाकिस्तानी टीम