Umran Malik and Mohammad Siraj : भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड की टीम को वनडे और टी20 सीरीज में हराकर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज के तहत कुल चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला नागपुर में 9 फरवरी से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया ने भी अभ्यास करना शुरू कर दिया है। टीम के खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं, लेकिन उससे पूर्व टीम इंडिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम खिलाड़ी और अन्य स्टाफ होटल में प्रवेश कर रहे हैं। जहां होटल की महिला स्टाफ टीम इंडिया के स्वागत में माथे पर तिलक लगा रही हैं।