3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

B’day Special: डांस की दीवानी मिताली ने गेंदबाजों का कराया तांडव, क्रिकेट जगत में सालों तक किया राज, बनाए ये रिकॉर्ड्स

  -गुरुवार को 38 साल की हो गई मिताली राज। 1982 में जोधपुर में हुआ था जन्म।-17 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट का हिस्सा बनीं। क्रिकेट जगत में कहते हैं लेडी तेंदुलकर।-बचपन में बनना चाहती थी डांसर। भाग्य में लिखा था क्रिकेट बनना।-वनडे मैच में बना चुकी हैं सबसे ज्यादा 214 रन का स्कोर। पहले ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी के नाम था यह रिकॉर्ड।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 3 Dec 2020, 4:12 PM IST

mitali_raj.jpg

नई दिल्ली। इंडियन वुमन क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज (Mithali Raj) गुरुवार को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वे 3 दिसंबर, 1982 को जोधपुर में पैदा हुई थी। तमिल परिवार में जन्म लेने वाली मिताली ने 10 साल की छोटी सी उम्र में खेलना शुरू किया था। वह 17 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी थीं। वह क्रिकेट जगत की सफलतम खिलाड़ियों में से हैं और उन्हें क्रिकेट जगत में लेडी तेंदुलकर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट कॅरियर में खास पहचान बनाई थी।

ऐसे 5 मौके जब एक साथ खेले पिता-पुत्र, एक मैच में पुत्र पर भारी पड़े पिता, एक भारतीय जोड़ी भी शामिल

बनना चाहती थी डांसर बन गई क्रिकेटर
मिताली राज ने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली थी। वह बचपन से ही डांसर बनना चाहती थी, लेकिन उनके भाग्य क्रिकेटर बनना लिखा था। बचपन में जब उनके भाई को क्रिकेट की कोचिंग दी जाती थी तो वह भी हाथ आजमा लेती थी। तब क्रिकेटर ज्योति प्रसाद ने उसे नोटिस किया और कहा कि वह क्रिकेट की अच्छी खिलाड़ी बन सकती हैं।

फैंस ने इन मजेदार Memes के जरिए मनाया जीत का जश्न, गंभीर की लगाई क्लास, हार्दिक-जडेजा बने हीरो

पहले ही मैच में जड़ा था शतक
मिताली ने पहले ही मैच में शतक लगाया था। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 1999 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच खेला था। डेब्यू मैच में ही उन्होंने जता दिया था कि वह क्रिकेट में लंबी पारी खेलनी आई है। पहले ही मैच में उन्होंने 114 रनों की पारी खेली थी।

फैंस ने इन मजेदार Memes के जरिए मनाया जीत का जश्न, गंभीर की लगाई क्लास, हार्दिक-जडेजा बने हीरो

सबसे लंबी पारी का बनाया था रिकॉर्ड
वर्ष 2002 में मिताली ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 407 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 214 रन बनाए थे। मिताली से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 209 रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के केरन रोल्टन के नाम था।

विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज ने खुद का उड़ाया मजाक बोले-'मुझे मैथ्स की क्लास में लौटना होगा', जानिए क्यों

इसलिए मिताली को कहते हैं लेडी तेंदुलकर
मिताली ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकट में 6,000 रनों को पार करने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं। वह ऐसी पहली महिला क्रिकेटर हैं जिसने टी20 में 2000 से अधिक रन बनाए हैं।