पोस्ट के साथ एक मज़ेदार कैप्शन भी जोड़ा, जिसमें लिखा, "हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के लिए किसी बिहारी पर ही भरोसा करें," जिसने फैंस का काफी ध्यान खींचा और उन्हें प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि हेलीकॉपर शॉट को एमएय धोनी ने मशहूर बनाया था (जो झारखंड से आते हैं, जो पहले बिहार का ही हिस्सा था), अब क्रिकेट के सबसे मशहूर शॉट्स में से एक बन गया है। इस कैप्शन को उस विरासत को एक मज़ेदार अंदाज़ में याद करने के तौर पर देखा गया, जो सूर्यवंशी की जड़ों को धोनी के सिग्नेचर शॉट से जोड़ता है।