ipl 2023 : टीम इंडिया को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जैसा धाकड़ खिलाड़ी मिल गया है। इस खिलाड़ी को कोहली के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ये युवा खिलाड़ी आगामी समय में सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के समय से चली आ रही विरासत आगे संभालने वाला है। इस खिलाड़ी ने अभी से रन मशीन विराट कोहली के कदम से कदम मिलाकर चलना भी शुरू कर दिया है। आईपीएल 2023 में इस खिलाड़ी और कोहली के बीच ऐस अद्भुत संयोग बना है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आईपीएल के इस सीजन में ये खिलाड़ी गत विजेता गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहा है और शानदार फॉर्म के साथ ऑरेंज कैप की रेस में विराट संग टॉप-5 में शामिल है।