विराट कोहली के श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में तूफानी शतक के साथ वनडे करियर 46 शतक हो गए हैं। जबकि अब उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 74 शतक हो गए हैं। अब विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के वनडे 49 शतकों के रिकॉर्ड से महज़ 4 शतक दूर हैं। दुनियाभर में विराट के फैंस अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि विराट कोहली सचिन के रिकॉर्ड को जल्द ही तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि कोहली आईपीएल 2023 से पहले ही वह इस कारनामे को कर इतिहास रच सकते हैं। बता दें कि आईपीएल 2023 का आयोजन इस साल अप्रैल में होगा।