
पाकिस्तान की नजरों में खटक रहे अजय जडेजा, कहा- बेंगलुरू में मारा था, चेन्नई में भी हरा दिया।
वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले पाकिस्तान के दिग्गज पाकिस्तान की टीम को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार बता रहे थे, लेकिन अब वही दिग्गज अपनी टीम की जमकर आलोचना कर रहे हैं। पाकिस्तान टीम का समय इतना खराब चल रहा है कि उसे अब अफगानिस्तान जैसी टीम ने भी परास्त कर दिया है। वर्ल्ड कप के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर भी लगभग पानी फेर दिया है। अफगानिस्तान की ये टूर्नामेंट में दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले उसने इंग्लैंड को हराया था। अफगानिस्तान की इस जीत में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा का भी अहम योगदान रहा है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर और सहायक कोच हैंं। वर्ल्ड कप से पहले ही अजय जडेजा अफगानिस्तान की टीम से जुड़े थे। इस टूर्नामेंट में अजय जडेजा की निगरानी में अफगानी टीम ने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर अपना नाम बुलंद कर लिया है। पाकिस्तान के फैन्स भी इसके लिए अफगानिस्तान टीम के साथ अजय जडेजा की तारीफ कर रहे हैं। अजय जडेजा ने भी अपने जमाने में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाए थे।
25 गेंद पर 45 रन की पारी खेलकर जडेजा ने पाक को हराया था
बता दें कि वर्ल्ड कप 1996 में भारत-पाकिस्तान के मैच में अजय जडेजा ने नंबर 6 पर उतरते हुए महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों की दमदार पारी खेली थी। उनकी पारी के चलते ही भारत ने पाकिस्तान को उस मैच में हराया था। उसके बाद अब मौजूदा वर्ल्ड कप में अजय जडेजा की मेंटरशिप में अफगानी टीम ने भी पाकिस्तान को हरा दिया है।
यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को रौंदकर लगाई रेकॉर्ड्स की झड़ी, 10 बड़े कीर्तिमान धवस्त
पाकिस्तानी फैन्स ने की अजय जडेजा की तारीफ
अफगानिस्तान की टीम अजय जडेजा की मेंटरशिप में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस को लेकर एक पाकिस्तान के फैन ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि अजय जडेजा ने हमें 1996 में बेंगलुरू में मारा था और अब चेन्नई में भी हरा दिया। मान गए उस्ताद।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान समेत ये 6 टीम हो सकती हैं बाहर, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल
Published on:
24 Oct 2023 08:56 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
