
वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की भिड़ंत आज, जानें कौन किस पर पड़ा भारी।
वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दो मैच हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। वर्ल्ड कप 2023 अपना तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम आज 16 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी। वर्ल्ड कप 2023 का यह 14वां मैच है, जो लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम आज वर्ल्ड कप 2023 में अपनी जीत का खाता खोलने उतरेंगी। ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्डप में जोरदार रेकॉर्ड रहा है और वह 27 साल से अजेय है। इस अहम मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों का हेड-टू-हेड रेकॉर्ड कैसा रहा है?
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रेकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के हेड-टू-हेड रेकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों के बीच कुल 102 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 63 मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किए हैं तो श्रीलंका ने 35 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। वहीं, न्यूट्रल वेन्यू पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच अभी 11 वनडे खेले गए हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 8 तो श्रीलंका ने 2 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अभी तक ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है।
ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप स्क्वॉड
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिशेल स्टार्क।
यह भी पढ़ें : भारत नंबर-1 तो ऑस्ट्रेलिया अंतिम पायदान पर, जानें प्वाइंट टेबल में अन्य टीमों का हाल
श्रीलंका वर्ल्ड कप स्क्वॉड
कुसल मेंडिस (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंत।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी हिन्दू क्रिकेटर का दावा, कहा- मुझे धर्मांतरण के लिए किया मजबूर
Published on:
16 Oct 2023 11:47 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
