25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Final Scenario: दक्षिण अफ्रीका का फ़ाइनल खेलना तय! श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और भारत को जगह बनाने के लिए करना होगा ऐसा, पढ़ें पूरा समीकरण

WTC 2023-25 के फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका में कांटे की टक्कर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका लगभग क्वालीफाई कर चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Dec 2024, 5:43 PM IST

WTC 2023-25 Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 के फ़ाइनल की रेस बेहद रोमांचक हो चुकी है। फ़ाइनल की रेस में ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका मात्र चार टीमें बची हैं। इसमें से दक्षिण अफ्रीका का फ़ाइनल पहुंचना लगभग तय है। ऐसे में दूसरे स्पॉट के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में होड़ लगी है। ऐसे में आइए एक नज़र डालते हैं चारों टीम के समीकरणों पर -

ऑस्ट्रेलिया ऐसे पहुंच सकता है WTC के फ़ाइनल में -

‣ ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस मैच के दो मुक़ाबले बचे हैं और सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया यह सीरिज 3-1 से जीत जाता है तो सीधे - सीधे WTC के फ़ाइनल में पहुंच जाएगा।
‣ अगर यह सीरीज 2-2 से ड्रा रहती है तो उसे श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कम से कम एक मैच जीतना होगा।
‣ अगर ऑस्ट्रेलिया भारत से यह सीरीज 3-1 से हार जाता है। तो वह फ़ाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा।

भारत की राह बेहद मुश्किल -

‣ भारत को अगर सीधे - सीधे WTC के फ़ाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से सीरीज हराना होगा।
‣ अगर यह सीरीज 2-2 से ड्रा रहती है तो भारत चाहेगा कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को 1-0 यह 2-0 से सीरीज हारा दे, इस स्थिति में भारत WTC के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका का फ़ाइनल खेलना लगभग तय -

‣ दक्षिण अफ्रीका को WTC के फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान से खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का कम से कम एक मैच जीतना होगा।

श्रीलंका को करना होगा बड़ा उलटफेर -

‣ श्रीलंका को अगर WTC के फ़ाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें भारत के ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज हारने का इंतजार करना होगा और फिर ऑस्ट्रेलिया को अपने घर पर 2-0 से क्लीन स्वीप करना होगा।