WPL 2023 Final : दिल्ली और मुंबई के फाइनल मुकाबले में आज जमकर बरसेंगे रन, देखें पिच रिपोर्ट
नई दिल्लीPublished: Mar 26, 2023 12:37:57 pm
WPL 2023 Final MI vs DC : महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जमकर रन बरसने की उम्मीद है। आइये मैच से पहले जानते हैं ब्रेबोर्न की पिच का ताजा हाल।


दिल्ली और मुंबई के फाइनल मुकाबले में आज जमकर बरसेंगे रन, देखें पिच रिपोर्ट।
WPL 2023 Final MI vs DC : महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच आज 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें खिताबी मुकाबला जीतकर इतिहास रचने उतरेंगी। ब्रेबोर्न स्टेडियम की बात करें तो यहां दिल्ली और मुंबई दोनों ने ही तीन-तीन मुकाबले खेले है। मुंबई ने जहां अपने तीनों मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने यहां दो जीते हैं और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा भी यहां कई मैच खेले गए हैं। महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में पिच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ऐसे में आपको भी बताते हैं पिच का ताजा हाल।