30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL में आज गुजरात और दिल्ली के बीच होगी भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI और चुने बेस्ट ड्रीम 11

GG vs DC Dream11 Prediction : महिला प्रीमियर लीग के तहत आज 11 मार्च को 9वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और बेस्ट ड्रीम 11 क्या हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Mar 2023, 3:37 PM IST

wpl-2023-gg-vs-dc-dream-11-prediction-fantasy-tips-gujarat-giants-vs-delhi-capitals-probable-playing-11.jpg

WPL में आज गुजरात और दिल्ली के बीच होगी भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI और चुने बेस्ट ड्रीम 11।

GG vs DC Dream11 Prediction : महिला प्रीमियर लीग के तहत आज 11 मार्च को शाम 7.30 बजे से डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। दिल्ली कैपिटल्स की कमान जहां मेग लैनिंग के हाथ में होगी तो गुजरात जायंट्स की कप्तानी एक बार फिर स्नेह राणा करती नजर आ सकती हैं। बता दें कि दोनों टीमों ने अब तक महिला प्रीमियर लीग में तीन-तीन मैच खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने दो मैच जीते हैं और अंक तालिका में चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात ने सिर्फ एक मैच में ही जीत हासिल की है। वह प्वाइंट टेबल में चौथे पायदान पर है। आइए मैच से पहले आपको बताते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, जिनमें से आप प्लेयर्स को चुनकर अपनी बेस्ट ड्रीम 11 तैयार कर सकते हो।


नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान होगा। ऐसे में आज का मुकाबला एक बार फिर हाई स्कोरिंग होने वाला है। यहां पहली पारी का औसतन स्कोर 151 रन का है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले मैच में पहले बल्लेबाजी कर सिर्फ 105 रन ही बना सकी थी। इसलिए यहां टॉस जीतने वाली टीम पिच को देखकर फैसला करेगी।

गुजरात जायंट्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम 11

विकेटकीपर - सुषमा वर्मा।

बल्लेबाज - मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले (उपकप्तान)।

ऑलराउंडर - शैफाली वर्मा, मिन्नू मणि और एश्ले गार्डनर।

गेंदबाज - तारा नॉरिस, मानसी जोशी और स्नेह राणा।

यह भी पढ़े - WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना का फ्लॉप शो जारी

गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मानसी जोशी और तनुजा कंवर।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नॉरिस।

यह भी पढ़े -BCCI ने दिखाई पैसों की ताकत तो पाकिस्तान छोड़ भारत खेलने पहुंची ये क्रिकेटर