30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना का फ्लॉप शो जारी, कप्तानी में भी नहीं दिखा सकी कमाल

Women's Premier League 2023 : महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी 3 करोड़ 40 लाख में बिकने वाली खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने काफी निराश किया है। वह कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में अब तक फ्लॉप हैं। इस कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है और प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Mar 2023, 9:16 AM IST

wpl-2023-smriti-mandhana-has-so-far-flopped-badly-on-both-batting-and-captaincy.jpg

WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना का फ्लॉप शो जारी, कप्तानी में भी नहीं दिखा कमाल।

Women's Premier League 2023 : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में महिला क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं। कई खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जहां बल्लेबाजी के साथ टीम का शानदार नेतृत्व किया है। वहीं महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने काफी निराश किया है। वह कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में अब तक फ्लॉप रही हैं। यही कारण है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है और प्वाइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।


बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना को सर्वाधिक 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा गया था। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने कप्तान बनाते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। फ्रेंचाइजी के साथ क्रिकेट फैंस को पूरी उम्मीद थी कि भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में आरसीबी अच्छा प्रदर्शन करेगी और स्मृति मंधाना के बल्ले से जमकर रन बरसेंगे। लेकिन, अभी तक वह दोनों ही विभागों में फ्लॉप रही हैं।

4 मैच में सिर्फ 80 रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में अभी तक इस सीजन में सर्वाधिक चार मैच खेले हैं और चारों में ही हार का सामना करना पड़ा है। स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने इन चार मुकाबलों में सिर्फ 20 के औसत से 80 रन बनाए हैं। स्मृति का सर्वाधिक स्कोर 35 रन का है। उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है।

यह भी पढ़े -WPL के पूरे सीजन से कप्तान बेथ मूनी बाहर, गुजरात में हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

स्मृति की टीम लगातार चार मुकाबले हारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस डब्ल्यूपीएल सीजन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से 60 रनों से हारी थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 9 विकेट से करारी हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं तीसरे मुकाबले में गुजरात जाइंट्स ने 11 रनों से हराया था। जबकि शुक्रवार रात यूपी वॉरियर्स ने 10 विकेट से हरा दिया। इस तरह स्मृति की टीम लगातार चार मुकाबले हार गई है।

यह भी पढ़े - जडेजा की बॉल पर हिल भी न सके स्टीव स्मिथ और हवा में उड़ी गिल्लियां, देखें वीडियो