30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL के पूरे सीजन से चोटिल कप्तान बेथ मूनी बाहर, गुजरात में हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में गुजरात जायंट्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की कप्तान बेथ मूनी पूरे डब्ल्यूपीएल सीजन से बाहर हो गई हैं। गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। बेथ मूनी की जगह गुजरात की टीम में धाकड़ खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ट को शामिल कर लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Mar 2023, 2:33 PM IST

wpl-2023-laura-wolvaardt-join-gujarat-giants-replacement-beth-mooney.jpg

WPL के पूरे सीजन से चोटिल कप्तान बेथ मूनी बाहर, गुजरात में हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री।

WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में गुजरात जायंट्स की टीम को तगड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस से पहले मैच के दौरान एक रन चुराने के चक्कर में घुटने चोटिल कराने वाली गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी पूरे डब्ल्यूपीएल सीजन से बाहर हो गई हैं। बता दें कि पहले मैच के बाद से बेथ मूनी बाहर चल रही थीं। उनके स्थान पर स्नेह राणा टीम की कमान संभाल रही हैं। अब गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। बेथ मूनी की जगह गुजरात की टीम में धाकड़ खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ट को शामिल कर लिया गया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ट डब्ल्यूपीएल की नीलामी में अनसोल्ड थीं।


बताया जा रहा है कि फिलहाल लौरा वोल्वार्ट पाकिस्तान के महिला लीग के प्रदर्शनी मैचों में हिस्सा लेने गई हुई हैं। हालांकि अब लौरा को उनकी टीम सुपर वुमेन ने रिलीज कर दिया है। सुपर वुमेन ने लौरा के स्थान पर सुने लुस को शामिल किया है। जल्दा ही लौरा वोल्वार्ड गुजरात जायंट्स के लिए खेलती नजर आएंगी। महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में अनसोल्ड रही लौरा को अब कप्तान बेथ मूनी की जगह टीम में एंट्री मिली है।

लौरा वोल्वार्ट का शानदार रिकॉर्ड

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ट ने अब तक 53 टी20 मैच खेले हैं। 53 मैचों में उन्होंने 30.8 की औसत से कुल 1079 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 109.1 का है। वह टी20 करियर में अब तक सात अर्धशतक भी बना चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान 119 चौके और 15 छक्के लगाए हैं।

यह भी पढ़े - WPL L में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन

सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। टी20 विश्व कप के फाइनल में लौरा वोल्वार्ट ने 61 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। वह बात अलग है कि अफ्रीकी टीम विश्व विजेता बनने से चूक गई और 19 रनों से हार गई।

यह भी पढ़े - मोहम्मद शमी ने गोली की रफ्तार से उखाड़ा स्टंप, देखते रह गए लाबुशेन, देखें वीडियो