
BCCI ने ईशान किशन को चुनकर की बड़ी भूल, पूर्व हेड कोच ने इस प्लेयर को बताया सबसे बड़ा दावेदार।
World Test Championship Final : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईपीएल में जयदेव उनादकट के चोटिल होने के बाद जहां उनका डब्ल्यूटीसी के फाइनल के लिए उपलब्ध होने पर सवाल खड़े हुए हैं। वहीं, टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल चोटिल होने के कारण बाहर हो चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अब उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ईशान किशान के नाम की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया है। रवि शास्त्री का दावा है कि यह बोर्ड की सबसे बड़ी भूल साबित होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि ईशान किशन के स्थान पर किसको टीम में शामिल किया जाना सबसे बेहतर विकल्प होता?
बोले- ये खिलाड़ी देता है शानदार बल्लेबाजी के साथ कीपिंग का बेहतर विकल्प
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान कहा कि केएल राहुल के स्थान पर टीम इंडिया में ईशान किशन को शामिल किया जाना सबसे बड़ी गलती है। सेलेक्टर्स को उनके स्थान पर सरफराज खान को चुनना चाहिए था।
सरफराज शानदार बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग का विकल्प भी देते हैं। शास्त्री ने कहा कि राहुल जैसे खिलाड़ी का चयन होना चाहिए था जो कि बल्लेबाजी के साथ कीपिंग कर सके।
सरफराज खान को टीम में चाहते हैं शास्त्री
शास्त्री ने कहा कि वह नहीं जानते कि सरफराज खान कैसे विकेटकीपर हैं। अगर वह कीपिंग कर सकते हैं तो उन्हें मौका क्यों नहीं दिया जा सकता? सरफराज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है। उनकी इस काबिलियत को देखते हुए उन्हें मौका देना चाहिए था। सरफराज ने 2020-21 में 154.66 के औसत से 926 रन बनाए। वहीं, 2022-23 में भी शतकों की लाइन लगा दी। उनके बल्ले से दोहरा और तिहरा शतक भी निकला।
यह भी पढ़ें : कंगाली में आटा गीला: पाकिस्तान को बड़ा झटका, छिनी एशिया कप की मेजबानी
डब्ल्यूटीसी के फाइनल के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट। स्टैंड बाय: सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार और ऋतुराज गायकवाड़।
यह भी पढ़ें :विराट कोहली से लड़ना पड़ गया भारी, फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्ता
Published on:
09 May 2023 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
