1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 साल के बेटे ने मां की सीने पर चाकू से किए 118 वार, हत्या के बाद पुलिस को बताई यह वजह

बेटे ने मां पर 118 बार किया चाकू से हमला पुलिस को फोन कर बोला- बॉडी बैग लेकर आना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 15 Dec 2020, 3:55 PM IST

g.jpg

नई दिल्ली। कहते हैं कि मां के चरणों में जन्नत होती है और मां के आंचल से ही बच्चे को नया जीवन मिलता है। लेकिन 17 साल के एक बेटे ने अपनी मां के सीने पर एक नहीं बल्कि 118 वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद लड़के ने खुद पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूला। लड़के ने पुलिस को फोन कर कहा कि वो उसकी मां की डेड बॉडी के लिए अपने साथ बैग भी लेकर आए। एक मडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी लड़का एक प्राइवेट स्कूल में छात्र है।

सावधान: Corona Vaccine के ये हैं 5 बड़े साइड इफेक्ट! जानें क्या है डॉक्टर्स की सलाह?

मां के सीने पर चाकू से 118 बार वार

दरअसल, यह दिल दहलाने वाली घटना इंग्लैंड के हैंपशायर की है। यहां रोवन थॉम्पसन नाम के एक किशोर ने अपनी मां के सीने पर चाकू से 118 बार वार कर उसकी जान ले ली। रोवन ने इस घटना को अंजाम उस समय दिया, जब उसकी मां जोआना थॉम्पसन मॉरनिंग वॉक के बाद घर वापस लौट रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने रोवन को हिरासत में ले लिया, जहां तीन महीने बाद ही उसकी मौत हो गई।

Farmer Protest: किसान आंदोलन से यातायात प्रभावित, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें...देखें लिस्ट

यह घटना जुलाई 2020 की

एक रिपोर्ट के अनुसार हत्या से पहले रोवन ने अपनी 50 वर्षीय जोआना का गला घोट कर पहले उसको बेहोश कर दिया। जिसके बाद वह उसके ऊपर चाकू लेकर टूट पड़ा और ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यह घटना जुलाई 2020 की है। घटना का खुलासा तब हुआ जब कोर्ट में सुनवाई के बाद वारदात की जानकारी सार्वजनिक हुई।

Farmer Protest: राकेश टिकैत ने किसानों के आंदोलन को बताया सफल, जानिए क्या होगा अगला कदम?

कोई डर या पछतावा नहीं

जानकारी के अनुसार रोवन के माता-पिता अलग रहते थे। वह अपने पिता के साथ अलग रहता था। वारदात के दिन वह अपनी मां से मिलने आया था। जांच के दौरान सामने आया है कि घटना से पहले उसकी मां से बहस भी हुई थी। रोवन मानसिक समस्याओं से घिरा हुआ था और मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में भर्ती भी रह चुका था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद रोवन बिल्कुल शांत था और उसमें किसी तरह का कोई डर या पछतावा नहीं दिखाई दे रहा था। उसको देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह अपनी बिल्ली के लिए अधिक परेशान था।