हिसारः हरियाणा के हिसार में पुलिस की बर्बरता सामने आई है। हांसी में चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग महिला को थाने में थर्ड डिग्री दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने 70 साल की महिला को अवैध रुप से हिरासत में रखा और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि बिना महिला पुलिसकर्मियों के उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ बदसलूकी की गई। पुलिस पर बुजुर्ग का आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर उसे टॉर्चर किया गया। थाने में प्रताड़ित की गई महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़िता को हिसार जिला अस्पताल रेफर किया गया है।