31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन के महिला कोच में घुस आया शख्स, मना करने पर भी नहीं उतरा तो लड़की ने उठाया ये खौफनाक कदम!

मुंबई की एक लोकल ट्रेन के महिला कोच में एक पुरुष घुस आया। काफी समझाने और माना करने के बाद भी पुरुष महिला कोच से बाहर नहीं गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Mishra

•

Updated: 24 Oct 2017, 8:54 AM IST

women coach

मुंबई: दक्षिणी मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के नजदीक एक लोकल ट्रेन के महिला कोच में एक पुरुष घुस आया। काफी समझाने और माना करने के बाद भी पुरुष महिला कोच से बाहर नहीं गया। इस बीच पुरुष को महिला कोच में देख एक लड़की इतनी घबरा गई कि उसने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी। मामला बीते रविवार सुबह करीब 10 बजे का है, जिसकी जानकारी रेलवे पुलिस ने सोमवार को दी है।

सीएसटीएम(छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) पर तैनात एक रेल पुलिस अधिकारी ने बताया कि छलांग लगाने वाली लड़की आठवीं क्लास की छात्रा है जोकि ट्यूशन के बाद लोकल ट्रेन से अपने घर कल्याण वापस लौट रही थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक जिस वक्त उक्त पुरुष महिला कोच में दाखिल हुआ, रविवार का दिन होने के कारण उस वक्त कोच में लड़की के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। ट्रेन शिवाजी टर्मिनस से रवाना ही हुई थी कि एक पुरुष उस कोच में चढ़ गया। व्यक्ति को देख लडकी ने उसे बताया कि यह महिला कोच है और वह गलत कोच में आ गया है तब भी व्यक्ति ने कम्पार्टमेंट से उतरने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ के कपाट किये जा रहे थे बंद कि तभी हुआ बड़ा चमत्कार, देखकर हैरान हुए भक्त!

अधिकारी के मुताबिक पुरुष ने उतरने के बदले लड़की को चुप रहने को कहा, और कहते हुए डरावने तरीके से उसकी ओर बढ़ने लगा। व्यक्ति के इस व्यवहार से लड़की इतनी डर गई कि वो ट्रेन से बाहर कूद गयी और घायल हो गयी। हालांकि ट्रेन की गति तेज न होने के कारण लड़की सुरक्षित है और उसने मामले की पुलिस शिकायत दर्ज़ कराई है। लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 338 और संबंधित रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।